फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों की सेहत: पेशाब में ये बदलाव सामान्य नहीं, प्रोस्टेट की समस्या की ओर हो सकता है इशारा

Wed, 23 Sep 2026 09:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रोस्टेट पुरुषों में मूत्राशय के नीचे मौजूद ग्रंथि है। उम्र के साथ इसका आकार बढ़ने से पेशाब से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कमजोर धार, बार-बार पेशाब, रात में कई बार उठना और पेशाब पूरा न निकलने का एहसास इसके संकेत हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
प्रोस्टेट की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों के शरीर में कई बदलाव आते हैं। इनमें से कुछ बदलाव इतने सामान्य लगते हैं कि उनपर किसी का ध्यान ही नहीं जाता, पर यही लापरवाही कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। बार-बार पेशाब आना, रात में कई बार पेशाब के लिए उठना या पेशाब की धार कमजोर होना भी ऐसी ही समस्या है। कई पुरुष इन परेशानियों को उम्र का असर मानकर लंबे समय तक नजरअंदाज करते रहते हैं। लेकिन इसके पीछे प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

प्रोस्टेट पुरुषों के प्रजनन तंत्र का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण अंग है। आमतौर पर 50 की उम्र के बाद प्रोस्टेट से संबंधित दिक्कतें बड़ने लगती हैं। उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट में सूजन, संक्रमण और गंभीर स्थितियों में प्रोस्टेट कैंसर की भी समस्या हो सकती हैं। इसलिए पेशाब से जुड़े लगातार बदलावों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है। सही समय पर जांच होने से किसी गंभीर समस्या से बचाव हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
पुरुषों में प्रोस्टेट की दिक्कत - फोटो : Adobe stock
पहले प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं को जानिए

प्रोस्टेट पुरुषों में मूत्राशय के नीचे मौजूद एक छोटी ग्रंथि है। यह मूत्रमार्ग के आसपास होती है और वीर्य के एक हिस्से को बनाने में मदद करती है। 
 
  • उम्र बढ़ने के साथ कई पुरुषों में प्रोस्टेट का आकार बढ़ने लगता है। इसे बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया यानी बीपीएच कहा जाता है। 
  • इसके अलावा प्रोस्टेट में सूजन या संक्रमण को प्रोस्टेटाइटिस कहा जाता है।  प्रोस्टेटाइटिस कम उम्र के पुरुषों में भी हो सकता है।
  •  प्रोस्टेट कैंसर भी पुरुषों में होने वाली गंभीर समस्या है, जो हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनती है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रोस्टेट की दिक्कत - फोटो : Freepik.com
पेशाब में ये बदलाव हों तो ध्यान दें

प्रोस्टेट की समस्या में पेशाब करने में परेशानी, पेशाब की धार कमजोर होने, पेशाब के अंत में बूंद-बूंद गिरने और बार-बार पेशाब लगना जैसे लक्षण हो सकते हैं। रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना भी बीपीएच का संकेत हो सकता है। कई बार ऐसा लगता है कि पेशाब पूरी तरह बाहर नहीं निकला और ब्लैडर खाली नहीं हुआ है। कुछ लोगों में पेशाब रोकने में परेशानी या अचानक तेज पेशाब लगने की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रोस्टेट की समस्या - फोटो : Freepik.com
कब हो जाएं अलर्ट

अगर पेशाब बिल्कुल बंद हो जाए तो इसे आपात स्थिति माना जाता है और तुरंत अस्पताल जाना जरूरी हो जाता है। इसके अलावा अगर पेशाब के साथ खून, तेज दर्द, बुखार-कंपकंपी, पेशाब करते समय दर्द जैसे लक्षण कुछ समय से बने हुए हैं तो इसे इग्नोर न करें और डॉक्टर से जांच करा लें।
 
  • कॉफी, चाय और शराब जैसी चीजें मूत्राशय में जलन पैदा करती हैं, जिससे बार-बार पेशाब आने की समस्या बढ़ती है। इसी तरह कम पानी पीना भी आपके लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है।
  • दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। अगर आपके परिवार में पहले से किसी को प्रोस्टेट की समस्या रही तो नियमित रूप से डॉक्टर से मिलकर जांच कराते रहें। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें