फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fruits That Contain Vitamin E: विटामिन ई की कमी को पूरा करते हैं ये फल, आज से ही डाइट में करें शामिल

Fri, 03 Apr 2026 09:55 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fruits That Contain Vitamin E: अगर आपके शरीर में विटामिन ई की कमी है तो कुछ फलों को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें। 
विज्ञापन
1 of 7
विटामिन ई की कमी को पूरा करते हैं ये फल - फोटो : Adobe stock

Fruits That Contain Vitamin E: विटामिन ई हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ये एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है। विटामिन ई की कमी से त्वचा, बाल और आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, साथ ही इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। 

अच्छी खबर यह है कि कुछ फलों में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसके लिए आपको किसी तरह के सप्लीमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन फलों को अपने रोजमर्रा के आहार में शामिल करके आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा जवां रहे, बाल मजबूत हों और इम्यूनिटी भी बढ़े, तो इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है।
 

विज्ञापन

2 of 7
विटामिन ई की कमी को पूरा करते हैं ये फल - फोटो : amarujala.com
कीवी 
 
  • इसमें विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 
  • इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है, त्वचा और बालों के लिए लाभकारी है और विटामिन सी भी देता है। 
  • इसे आप सीधे खा सकते हैं या स्मूदी में डाल सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
विटामिन ई की कमी को पूरा करते हैं ये फल - फोटो : Freepik
आम 
 
  •  विटामिन ई की मध्यम मात्रा होती है। 
  • त्वचा की चमक बढ़ाने, बाल मजबूत करने और पाचन में मदद करता है। 
  • इसे भी सीधे खाएं या शेक बनाएं।

 

4 of 7
विटामिन ई की कमी को पूरा करते हैं ये फल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
एवोकाडो 
 
  • विटामिन ई की मात्रा इसमें अधिक है। 
  • हृदय स्वास्थ्य में मदद करता है, त्वचा की नमी बनाए रखता है।
  • ये वजन संतुलित करने में सहायक है। 
  • इसे सैंडविच, सलाद या स्मूदी में शामिल किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
विटामिन ई की कमी को पूरा करते हैं ये फल - फोटो : freepik.com
अनार 
 
  • विटामिन ई की मात्रा इसमें मध्यम होती है। 
  • ये हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
  • ये त्वचा और बालों की सेहत सुधारता है। 
  • इसे जूस के रूप पिएं में या दाने निकालकर खाएं।

 
विज्ञापन

6 of 7
विटामिन ई की कमी को पूरा करते हैं ये फल - फोटो : इंस्टाग्राम
पपीता 
 
  • इसमें विटामिन ई अच्छी मात्रा में है। 
  • ये पाचन में मदद करता है, त्वचा सुंदर बनाता है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। 
  • इसे भी आप कट करके सीधे खा सकते हैं या स्मूदी में डाल सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विटामिन ई की कमी को पूरा करते हैं ये फल - फोटो : Freepik.com
संतरा 
 
  • विटामिन ई की मात्रा इसमें मध्यम है।
  • इम्यूनिटी बढ़ाने, त्वचा की चमक बनाए रखने और विटामिन सी देने में मदद करता है। 
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें