फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Health Tips: अगर गलत तरह से खाया खीरा तो शरीर को पहुंचते हैं ये बड़े नुकसान

Thu, 02 Apr 2026 04:58 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Right Way To Eat Cucumber: गर्मी का मौसम आते ही लोग खीरे का सेवन शुरू कर देते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि इसे गलत तरह से खाने पर से आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। यहां हम आपसे इसी बारे में बात करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
खीरा खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : अमर उजाला
Right Way To Eat Cucumber: गर्मी का मौसम आते ही लोग ठंडक पाने के लिए अपनी डाइट में हल्की और पानी से भरपूर चीजों को शामिल करने लगते हैं, जिनमें खीरा सबसे पसंदीदा विकल्प होता है। खीरा शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन सुधारने और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे गलत तरीके से खाने पर यह फायदे की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है? इस लेख में हम आपको बताएंगे गलत तरीके से खीरा खाने के नुकसान और इससे जुड़ी जरूरी सावधानियां। ताकि इसके सेवन से आपको कोई नुकसान न पहुंचे।
 
विज्ञापन

2 of 7
खीरा खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : Freepik.com

खाली पेट ज्यादा सेवन

सुबह खाली पेट अधिक मात्रा में खीरा खाने से कुछ लोगों को पेट में जलन, एसिडिटी या दर्द की शिकायत हो सकती है। इसका कारण खीरे की ठंडी तासीर और अधिक पानी की मात्रा है, जो पाचन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इसे कभी खाली पेट न खाएं।

 
विज्ञापन

3 of 7
खीरा खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : Freepik.com
रात में खीरा खाना

रात के समय शरीर का पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। ऐसे में खीरा खाने से यह ठीक से पच नहीं पाता और गैस, अपच या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

 

4 of 7
खीरा खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिना धोए खाना

बिना धोए खीरा खाना सबसे बड़ी गलती है। इससे शरीर में बैक्टीरिया, गंदगी और केमिकल जा सकते हैं, जो संक्रमण या पेट की समस्या का कारण बन सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
खीरा खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : Freepik
ज्यादा मात्रा में सेवन

खीरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। अगर इसे ज्यादा खाया जाए, तो बार-बार पेशाब आना, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और कमजोरी महसूस हो सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
खीरा खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : AdobeStock
 ठंडा खीरा खाना

फ्रिज से निकला बहुत ठंडा खीरा तुरंत खाने से गले में खराश, सर्दी-जुकाम या पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए इसे सामान्य तापमान पर लाकर ही खाना बेहतर होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खीरा खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : Freepik
जान लें क्या है सही तरीका?

खीरे को खाने से पहले साफ पानी से अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है। आजकल सब्जियों पर कीटनाशकों का इस्तेमाल होता है, जो सीधे शरीर में जाने पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए बहते पानी में धोकर या हल्के नमक वाले पानी से साफ करके ही खाएं।

खीरे का छिलका फाइबर से भरपूर होता है, लेकिन कई बार यह कड़वा या सख्त हो सकता है। इसलिए इसे छीलकर खाना बेहतर होता है। इससे पाचन आसान हो जाता है और स्वाद भी बेहतर लगता है। खीरे में हल्का नमक, काली मिर्च या नींबू डालकर खाने से इसका स्वाद बढ़ता है और पाचन भी बेहतर होता है।  

 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें