फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं कंट्रोल हो रहा है ब्लड प्रेशर? कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलतियां

Sun, 07 Aug 2022 06:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्लड प्रेशर बढ़े रहने के कारणों के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay
बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को गंभीर तरीके से प्रभावित कर सकता है। विशेषकर ऐसी स्थिति हृदय रोगों का कारण बन सकती है। यही कारण कि डॉक्टर्स सभी लोगों को रक्तचाप को कंट्रोल करने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। समय के साथ रक्तचाप की समस्या कम उम्र वाले लोगों में भी बढ़ती देखी जा रही है, ऐसे में वयस्कों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इस गंभीर स्थिति से बचाव के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।

विशेषज्ञ कहते हैं, यदि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नजरअंदाज करके बिना किसी उपचार के ही छोड़ दिया जाए तो इसके कारण हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थितियों का भी खतरा हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रक्तचाप की समस्या ताउम्र बनी रहती है, सिर्फ दवाइयों के माध्यम से रक्तचाप को कंट्रोल रखने का प्रयास किया जाता है। इसमें दवाइयों के साथ-साथ जीवनशैली में विशेष सुधार की भी आवश्यकता होती है। अक्सर जिन लोगों की दिनचर्या ठीक नहीं होती है उन्हें दवाइयों से पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। यदि आपका भी तमाम कोशिशों के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रहता है तो ध्यान दीजिए, कहीं आपकी भी तो ऐसी आदतें नहीं हैं? इनमें तुरंत सुधार की आवश्यकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तनाव और ब्लड प्रेशर का संबंध - फोटो : Pixabay
तनाव की स्थिति बढ़ा देती है ब्लड प्रेशर

डॉक्टर्स कहते हैं, सभी लोगों को तनाव को नियंत्रित करने के प्रयास करते रहने चाहिए। तनाव की स्थिति हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का कारण मानी जाती है। यदि आप भी हाई ब्लड प्रेशर की दवाइयों का सेवन कर रहे हैं पर तनाव की स्थिति बनी रहती है तो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना कठिन हो सकता है। हृदय की समस्याओं में क्रोनिक तनाव को प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है। सभी लोगों को तनाव को नियंत्रित करने वाले उपाय करते रहने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाले कारकों के बारे में जानिए - फोटो : istock
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल की समस्या

यदि आप भी गतिहीन जीवनशैली जी रहे हैं तो इसके कारण भी ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रह सकता है। शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण हार्ट रेट बढ़ाने और हृदय पर दबाव बनाने वाली हो सकती है। सेंडेंटरी लाइफस्टाइल में रक्त वाहिकाओं को आराम देने वाले हार्मोन्स में असंतुलन आ सकता है जिसके कारण आपको अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं का अनुभव होता रह सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना योग-व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

4 of 5
अधिक वजन वालों में रक्तचाप बढ़ने का खतरा - फोटो : iStock
अधिक वजन भी एक कारक

मोटापा या अधिक वजन वाले लोगों में अन्य की तुलना में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बने रहने का खतरा अधिक होता है। इतना ही नहीं मोटापे के कारण हृदय रोग औऱ डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए सुनिश्चित करें कि आप स्वस्थ भोजन करें और अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए व्यायाम जैसे उपाय करते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमक की सीमित मात्रा में ही करें सेवन - फोटो : iStock
नमक वाली चीजों के अधिक सेवन से बचें

यदि आप अधिक मात्रा में नमक वाली चीजों का सेवन करते रहते हैं, तो दवाइयों के बाद भी रक्तचाप को कंट्रोल रखना मुश्किल हो सकता है। सोडियम का अधिक सेवन रक्तचाप को बढ़ा देता है। यह रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है जिसके कारण रक्तचाप बढ़ जाता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें नमक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। आहार में अधिक तरल पदार्थों का सेवन भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 

--------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें