Benefits of Drinking Lentil Water: दाल भारतीय भोजन का एक अभिन्न अंग है। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि दाल को उबालने के बाद कुछ लोग उसका पानी फेंक देते हैं। बता दें कि वो पानी वास्तव में प्रोटीन और पोषक तत्वों का भंडार होता है। इस पानी को 'दाल का पानी' कहा जाता है और आयुर्वेद से लेकर आधुनिक पोषण विज्ञान तक, इसे कई बीमारियों के लिए किसी 'अमृत' से कम नहीं माना जाता है।
दाल का पानी आसानी से पच जाता है, क्योंकि इसमें ठोस फाइबर की मात्रा कम होती है, जिससे यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है या जो किसी बीमारी से उबर रहे हैं। यह पानी विटामिन, मिनरल्स (जैसे आयरन और फोलेट) और अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा और बिल्डिंग ब्लॉक्स प्रदान करते हैं। इसलिए इसे फेंकने के बजाय आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो आपको कमजोरी, डिहाइड्रेशन और पाचन संबंधी कई समस्याओं से बचा सकता है। इसलिए आइए इस लेख में इसके सेवन का सही समय और तरीका के बारे में जानते हैं।