फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: सोने से पहले कीजिए इस 'हर्बल टॉनिक' का सेवन, पाचन और नींद की समस्या रहेगी दूर

Wed, 02 Nov 2022 07:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नींबू-अदरक वाले पेय का सेवन - फोटो : iStock
हम सभी के घरों में कई ऐसी चीजें उपलब्ध होती हैं जिनका सेवन करना शरीर को कई प्रकार के लाभ दे सकता है। नींद की समस्या से लेकर पाचन की दिक्कतों को दूर करने के लिए अध्ययनों में नींबू-अदरक की चाय को विशेष लाभप्रद बताया गया है। शोध में पाया गया है कि नींबू-अदरक की चाय  एक हर्बल टॉनिक है जो बेहतर नींद प्रदान करने के साथ आपके पाचन को ठीक रखने और इंफ्लामेशन के कारण शरीर में होने वाली कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में बेहद लाभकारी हो सकता है। वर्षों से इसे घरेलू उपाय के तौर पर प्रयोग में लाया जा रहा है, इसे शोध में भी असरदार पाया गया है। 

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि नींबू-अदरक में मौजूद औषधीय गुण शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकते हैं। अदरक लंबे समय से वैकल्पिक और लोक चिकित्सा में उपयोग की जाने वाली औषधि है वहीं नींबू में मौजूद विटामिन-सी की मात्रा शरीर को कई तरह के लाभ प्रदान कर सकती है।

विशेषकर सोने से पहले इस पेय का सेवन करना आपको कई प्रकार की समस्याओं से बचाने में सहायक है। आइए जानते हैं कि सोने से पहले  नींबू-अदरक की चाय का सेवन आपके लिए किस प्रकार से फायदेमंद हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
नींबू अदरक की चाय के सेवन के लाभ - फोटो : iStock
बेहतर नींद पाने में सहायक

युवाओं में नींद की समस्या काफी बढ़ती हुई देखी जा रही है, सोने से पहले नींबू-अदरक की चाय की सेवन इसमें आपके लिए सहायक हो सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि यह पेय शरीर को आरामदायक महसूस कराने के साथ माइंडफुलनेस में आपके लिए सहायक हो सकती है। एक समीक्षा अध्ययन में पाया गया कि माइंडफुलनेस आपको नकारात्मक भावनाओं को संसाधित करने और मन को शांत करने में काफी सहायक है जिससे अच्छी नींद पाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
पाचन की समस्याओं को कैसे ठीक रखें? - फोटो : Pixabay
पाचन की दिक्कतों में लाभकारी

यदि आपको भी अक्सर पाचन की समस्या बनी रहती है तो इसमें  नींबू-अदरक की चाय आपके लिए मददगार हो सकती है। विशेषकर कब्ज की दिक्कत को कम करने में इसके लाभ देखे गए हैं। कब्ज कई कारणों से हो सकता है, जिसमें निर्जलीकरण और फाइबर की कमी भी शामिल है। अध्ययन के मुताबिक एक कप गर्म नींबू-अदरक की चाय आपके पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद कर सकती है।  यदि आप लंबे समय से कब्ज महसूस करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। अपच या पेट के भारीपन को दूर करने में भी  यह एक बेहतरीन टॉनिक हो सकती है।

4 of 5
इंफ्लामेशन की समस्या को कैसे ठीक करें? - फोटो : istock
इंफ्लामेशन की समस्या को कम करने में सहायक

अध्ययनों में नींबू-अदरक की चाय के सेवन को इंफ्लामेटरी समस्या वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद पाया गया है। अदरक में पाया जाने वाला यौगिक जिंजरोल, एंटी इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह क्रोनिक सूजन, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, कैंसर, अल्जाइमर रोग और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में आपके लिए सहायक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नींबू-अदरक की चाय ऐसी समस्याओं में आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बंद नाक और कफ की समस्या में क्या करें? - फोटो : istock
बंद नाक की परेशानी में लाभ

नींबू-अदरक की चाय बंद नाक की समस्या को दूर करने में आपके लिए मददगार हो सकती है। सीजनल एलर्जी की स्थिति में नाक बंद होना स्वाभाविक है, ऐसे में सोने से पहले एक कप इस पेय का सेवन नाक बंद होने की समस्या में आपको राहत दिला सकती है। शोध से पता चलता है कि ठंड-फ्लू के मौसम के दौरान या इस पेय के सेवन की आदत आपको विशेष लाभ प्रदान करती है। नींबू-अदरक में मौजूद गुण एलर्जी के लक्षणों को कम करने में आपके लिए सहायक हो सकती है।


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें