खाने-पीने की चीजों को रखने के लिए क्या आपके घरों में भी प्लास्टिक वाली चीजों का इस्तेमाल किया जाता है? अगर हां तो सावधान हो जाइए, ये शरीर के लिए कई प्रकार से हानिकारक हो सकता है। अब तक के अध्ययनों में प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से होने वाली समस्याओं को लेकर अलर्ट किया जाता रहा था, हालांकि नए शोध में वैज्ञानिकों ने बताया है कि फूड पैकिजिंग वाली कई चीजों का इस्तेमाल भी इतना नुकसानदायक हो सकता है कि इसके कारण समय से पहले बच्चों के जन्म का खतरा बढ़ता जा रहा है।
प्लास्टिक और इसका दैनिक जीवन में इस्तेमाल कितना हानिकारक है, इस बारे में किए गए हालिया शोध में वैज्ञानिकों ने सभी लोगों को अलर्ट किया है, विशेषकर महिलाओं को इसके गंभीर दुष्प्रभावों को लेकर सावधानी बरतते रहने की सलाह दी गई है।
नए अध्ययन के अनुसार, खाद्य कंटेनर और कॉस्मेटिक पैकेज जैसी रोजमर्रा की प्लास्टिक की वस्तुएं बच्चों के जन्म संबंधी समस्याओं का कारक हो सकती हैं।