सर्दी-जुकाम के लक्षणों पर ध्यान दें
- फोटो : istock
संक्रमितों में देखे जा रहे हैं ये लक्षण
मीडिया रिपोर्ट्स बताते हैं कि फिलहाल जिन देशों में कोरोना के मामलों में भारी उछाल आया है वहां संक्रमितों में गंभीर लक्षण कम ही देखे गए हैं। ओमिक्रॉन BF.7 से संक्रमित ज्यादतर लोगों में गला खराब होने, नाक बहने या बंद नाक, छींक या बिना कफ वाली खांसी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और आवाज में कर्कशता की समस्या देखी जा रही है।
विशेषज्ञों ने पाया है कि कुछ लोगों में इन लक्षणों के साथ लूज मोशन की भी दिक्कत हो सकती है। इनमें से 3-4 लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर जांच कराएं।