विश्व टीबी दिवस 2026
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
टीबी की बीमारी और इसका खतरा
टीबी रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने, टीबी की वैश्विक महामारी और इस बीमारी को खत्म करने के प्रयासों को और तेज करने के उद्देश्य से हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है।
टीबी में आमतौर पर तीन हफ्ते से ज्यादा खांसी, बलगम या खून के साथ खांसी, बुखार, रात में पसीना आना, वजन कम होने और थकान जैसे लक्षण दिख सकते हैं। कई लोग इन संकेतों को सामान्य सर्दी-खांसी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। चिंता की बात यह है कि कई मामलों में टीबी बिना लक्षणों के भी हो सकती है।