हमारे आहार की पौष्टिकता और प्रकृति का सेहत पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं जिनसे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों को प्राप्त किया जा सके। आहार विशेषज्ञों का कहना है कि हम सभी को आहार में ताजी हरी सब्जियों और मौसमी फलों को जरूर शामिल करना चाहिए, ये शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करने के साथ कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी सहायक हो सकते हैं।
भिंडी को लेकर हुए अध्ययनों में इसे शरीर के बहुत लाभकारी सब्जियों के रूप में वर्गीकृत किया है।
भिंडी न सिर्फ अपने स्वाद के लिए लोगों की पसंदीदा सब्जी रही है, साथ ही इसमें मौजूद गुण कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर, पाचन को ठीक रखने, ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित बनाए रखने और कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं में भी भिंडी के सेवन के लाभ देखे गए हैं। आइए इस सब्जी के सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।