हार्ट अटैक की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
हार्ट अटैक के बारे में जानिए
दिल का दौरा (हार्ट अटैक) तब पड़ता है जब हृदय में रक्त का प्रवाह कम या पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है। यह रुकावट आमतौर पर हृदय (कोरोनरी) की धमनियों में फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के जमाव के कारण होती है। इस जमाव को प्लाक कहा जाता है।
यदि आपके सीने में दर्द, दबाव, जकड़न महसूस हो रहा हो, ये दर्द कंधे, हाथ, पीठ, गर्दन, जबड़े तक फैल जाए तो इस तरह के लक्षण हार्ट अटैक का संकेत हो सकते हैं। इन लक्षणों के अलावा ठंडा पसीना आना, थकान या बेहोशी, उल्टी आना या सांस लेने में दिक्कत हो रही हो तो आपको विशेष सावधान हो जाना चाहिए।
आइए जानते हैं कि हमारी कौन सी आदतें हार्ट अटैक का कारण बन सकती हैं, जिसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए?