फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं पोषक तत्व, अपने आहार में इन चीजों को शामिल करें

Sun, 22 Sep 2019 11:04 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
healthy food
शरीर को सही मात्रा में पोषण चाहिए होता है। हर पोषक तत्व के अपने फायदे हैं। लेकिन कई बार हम अपनी बनाई सोच के वजह से प्राप्त पोषण लेने से वंचित रह जाते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि किसी पोषक तत्वों की कमी की वजह से हमें कोई रोग हो जाता है। इसलिए अपने आहार में प्रयाप्त मात्रा में सारे पोषक तत्व शामिल करें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
eating - फोटो : pixa
अक्सर हम जल्दबाज़ी में सुबह का नाश्ता करना भूल जाते हैं। कई लोगों को लगता है कि ऐसा करके वह कम कैलरी ले रहें है। लेकिन यह धारणा बिल्कुल गलत है। सुबह का नाश्ता नहीं करने से हम मोटापे के शिकार हो सकते हैं। सच यह है कि सुबह के नाश्ते से हमें ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
healthy food
कई लोग कार्बोहाइड्रेट और वसा को अपने शरीर के लिए लाभदायक नहीं समझते हैं। हमारे शरीर को सारे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसलिए अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट और वसा को भी शामिल करें। शरीर के लिए वसा और कार्बोहाइड्रेट उतने ही जरूरी हैं जितने की अन्य पोषक तत्व। 

4 of 5
eating - फोटो : pixa
ज्यादा देर तक भूखा रहना शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। खान-पान में गलत आहार शामिल करने से मेटाबॉलिज्म गड़बड़ाने लगता है। अपने आहार में कैलोरी की मात्रा को अधिक लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fruits - फोटो : instagram
जरूरी पोषक तत्व-
प्रोटीन हमारे शरीर के ऊतकों को बनाने एंव रख-रखाव, मरम्मत में मदद करता है। इसलिए अपने आहार में प्रोटीन जरूर शामिल करें। दूध, सोयाबीन, अंडा, दाल, दूध व मांस प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं।  कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत रखने का काम करता है। दूध, दही,पालक, ब्रोकली में कैल्शियम की मात्रा अच्छी पायी जाती है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र की प्रक्रिया को सही रखने में मदद करता है। सेब, नाशपाती, ओट्स, साबुत अनाज व सूखे मेवे में फाइबर अधिक पाया जाता है। आयरन से हमारे शरीर में खून बनता है। अनाज, बींस, मेवे, अनार, चुकंदर और हरी पत्तेदार सब्जियों आयरन का अच्छा स्त्रोत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें