फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडफोन लगाने के हैं शौकीन तो पढ़ लें ये वॉर्निंग, वरना पड़ेगा पछताना

Mon, 21 Jan 2019 05:37 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
headphone
आप भी अगर घंटों हेडफोन लगाकर गाने सुनते हैं या फिर वॉक करते समय वक्त काटने के लिए हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं तो अगली बार ऐसा करने से पहले इस वॉर्निंग को एक बार जरूर याद कर लें। आपका ऐसा करना कई गंभीर रोगों को निमंत्रण दे सकता है। आइए जानते हैं आखिर कैसे।   
विज्ञापन

2 of 6
headphone
इयरफोन या हेडफोन कान में लगाकर घूमने वाले लोगों को शायद ही इस बात का पता हो कि उनका पसंदीदा महंगा हेडफोन उन्हें गंभीर रोगों का शिकार बना रहा है। दरअसल कान में लगने वाले हेडफोन की वजह से आपको कान में इंफेक्शन हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
कान में इंनफेक्शन के अलावा आपका इयरफोन आपको कान के कैंसर का शिकार भी बना सकता है।अगर किसी व्यक्ति को कान में फंगल इंफेक्शन है और आप उसका इयरफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है जो कि आगे जाकर कैंसर का कारण बनता है। इससे बचने के लिए एयरफोन या हेडफोन का कम से कम इस्तेमाल करें। 

4 of 6
एक अध्ययन में पाया गया है कि लंबे समय तक हेडफोन का प्रयोग करने से सुनने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। जब भी आप इसका इस्तेमाल करें तो कुछ समय का अंतराल लेकर ही करें।
विज्ञापन

5 of 6
लंबे समय के लिए कान में इयरफोन लगाकर गाने सुनने से हमारे कान सुन्न भी हो सकते हैं। इसी के साथ हम अपने सुनने की शक्ति भी धीरे-धीरे कम हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
headphone - फोटो : pexels.com
इयरफोन का इस्तेमाल लंबे समय तक करने से आपके कान में हवा का प्रवाह नहीं हो पाता है, जिससे कान में संक्रमण होने के साथ ही आप हमेशा के लिए अपने सुनने की शक्ति से भी हाथ धो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें