egg
- फोटो : pixabay
अंडे को जब भी खाएं, तो पूरा पकाकर ही खाना चाहिए। अगर अंडे को पूरी तरह पकाकर खाया जाए, तो ऐसा करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। जब अंडा पूरी तरह पक जाता है तो ये आसानी से पच भी जाता है। कई शोध बताते हैं कि जहां एक तरफ कच्चे अंडे में 51 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ पके हुए अंडे में ये 91 प्रतिशत तक पाया जाता है। वहीं, तापमान के कारण ही प्रोटीन में कई तरह के संरचनात्मक बदलाव भी आ जाते हैं। इसलिए अंडे को पूरी तरह पकाकर ही खाने की सलाह दी जाती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।