फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: इस देश में मिला एक और नया स्ट्रेन, विशेषज्ञ ने बताया बेहद संक्रामक

Wed, 17 Mar 2021 12:28 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दुनियाभर में कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के बावजूद संक्रमण के मामले घटने के बजाय लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी एक वजह वायरस के नए स्ट्रेन हो सकते हैं, जो मूल वायरस की अपेक्षा बेहद ही संक्रामक बताए जा रहे हैं। ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाए गए कोरोना के अलग-अलग स्ट्रेन के बाद अब यूरोपीय देश यूक्रेन में भी कोरोना के नए स्ट्रेन का पता चला है, जो बेहद ही संक्रामक बताया जा रहा है। यूक्रेन के खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख ओलेह रूबन ने हाल ही में यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओलेह रूबन ने कहा, 'दुनिया में अब तक कोरोना वायरस के पांच ऐसे स्ट्रेन का पता चला है, जो बेहद ही संक्रामक हैं। इनमें ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, स्पेन के अलावा यूक्रेन में पाए गए कोरोना के स्ट्रेन शामिल हैं। ये पांच स्ट्रेन ऐसे हैं, जो चीन से ही दुनियाभर में फैले हैं।' 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के बुकोविना क्षेत्र में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है, जो वहां तेजी से फैल रहा है। कहा जा रहा है कि यह ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन से काफी मिलता-जुलता है। इस स्ट्रेन में ऐसे ट्रेट (खासियत) हैं, जिन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अब तक पंजीकृत नहीं किया गया है। ओलेह रूबन ने बताया कि फिलहाल यूक्रेन वाले स्ट्रेन के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन को जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन

4 of 4
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 12 करोड़ दो लाख से भी अधिक हो गई है, जबकि 26 लाख 60 हजार से अधिक लोगों की अब तक संक्रमण के कारण जान जा चुकी है। हालांकि इस बीमारी से अब तक छह करोड़ 81 लाख से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें