फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच फायदों के लिए आज ही शुरू करें अजवाइन का सेवन

Sat, 20 Mar 2021 05:30 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ajwain

दैनिक रूप से घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों में से एक है अजवाइन। कड़वे और कसैले स्वाद वाला यह मसाला हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अजवाइन में मौजूद औषधीय गुण इसे पाचन से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद बनाते हैं। आयुर्वेद के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा पद्धति भी इस औषधि को नियमित रूप से प्रयोग में लाने की सलाह देती है।
चूंकि अजवाइन की तासीर गर्म होती है इसी वजह से यह सर्दी और इससे संबंधित बीमारियों से भी हमारी सुरक्षा करती है। आइए जानते हैं कि इस गुणकारी औषधि को किन-किन रोगों के उपचार के रूप में प्रयोग में लाया जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 6
srtg

पाचन से संबंधित समस्याओं के लिए
विशेषज्ञों के मुताबिक अजवाइन से गैस्ट्रिक रस निकलता है जो पाचन को मजबूत बनाने में सहायक होता है। एसिडिटी के कारण होने वाले सीने में जलन की समस्या को दूर करने के लिए एक-एक चम्मच जीरा और अजवाइन ले लें। इसमें आधा चम्मच अदरक का पाउडर मिलाकर सेवन करने से फायदा मिलता है। इसके अलावा जिन लोगों के अपच की समस्या होती है उनको भी अजवाइन के सेवन से लाभ मिलता है।

विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कान में दर्द को करे दूर
अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो कान में जमी गंदगी के कारण होने वाली समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों के कान में दर्द हो उन्हें अजवाइन के साथ सरसो के तेल को गुनगुना करके कान में डालने से लाभ मिलता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गठिया के रोगियों के लिए फायदेमंद
अजवाइन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी पाई जाती है ऐसे में यह गठिया के कारण होने वाले सूजन और दर्द को कम करने में भी काफी उपयोगी है। इसके अलावा अजवाइन में मौजूद एनेस्थेटिक गुण गठिया में होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार है। गठिया के रोगियों को अजवाइन के चूर्ण की पोटली बनाकर सेंकने से लाभ मिलता है।

विज्ञापन

5 of 6
ajwain - फोटो : file photo

सर्दी से बचाए अजवाइन
सर्दी के कारण होने वाली परेशानियों जैसे बंद नाक, ब्रोंकाइटिस और माइग्रेन आदि से परेशान लोगों को भी अजवाइन के सेवन से लाभ मिलता है। गुड़ के साथ अजवाइन के चूर्ण का सेवन करने से इस प्रकार की समस्याओं से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

वजन कम करने में सहायक
जो लोग वजन को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन कोई लाभ नहीं मिल रहा है ऐसे लोगों के लिए भी अजवाइन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ऐसे लोगों को अजवाइन का पानी पीना चाहिए, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है जिससे शरीर को कार्ब और फैट बर्न करने में लाभ मिलता है। रात भर अजवाइन को भिगो कर रखें और सुबह इसके पानी में शहद मिलाकर सेवन करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें