फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Stone Symptoms: गुर्दे में पथरी हो तो बदल जाता है पेशाब का रंग, रहता है दर्द और दिखने लगते हैं ये लक्षण

Wed, 08 Jul 2020 12:20 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
किडनी में पथरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
किडनी यानी गुर्दे में पथरी होना एक दर्दनाक बीमारी है। ऐसी स्थिति में मरीज को तेज दर्द होता है जो कि कई बार असहनीय हो जाता है। किडनी में पथरी होने से पहले हमारा शरीर हमको कई तरह के संकेत देने लगता है। अगर समय रहते पथरी के लक्षणों को पहचान लिया जाए और सही इलाज करा लिया जाए तो हमें ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। पथरी आखिर होती क्या है और यह हमारे शरीर में कैसे बनती है? मोटापा के शिकार लोगों में यह समस्या देखी जाती है। तो क्या इसके पीछे मोटापा भी एक कारण है? आइए, जानते हैं कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब: 
विज्ञापन

2 of 8
किडनी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • पथरी दरअसल नमक और खनिजों का संग्रह होता है जो ज्यादातर कैल्शियम और यूरिक एसिड से बना होता है। यह गुर्दे के भीतर जमा हो जाती है। जब हमारे शरीर के कुछ खनिज मूत्र में जमा हो जाते हैं तो गुर्दे के अंदर पथरी का रूप लेने लगते हैं। इसे ही किडनी की पथरी कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
kidney - फोटो : Pixabay
  • किडनी में होने वाली पथरी अलग-अलग साइज की होती है। ये पथरी गुर्दे से मूत्र पथ के अन्य हिस्से में भी जा सकती है। किडनी में पथरी जब बड़ी हो जाती है तो ऑपरेशन के जरिए उसे निकाला जाता है। 

4 of 8
किडनी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • किडनी में पथरी होने के दो मुख्य कारण मोटापा और डिहाइड्रेशन बताए जाते हैं। जब आप अच्छी तरह से हाइड्रेड नहीं होते हैं तो किडनी में पथरी बनने की संभावना रहती है। ऐसी स्थिति में आपके पेशाब में कुछ खनिजों की मात्रा बढ़ने लगती है।
विज्ञापन

5 of 8
किडनी में पथरी का दर्द - फोटो : Pixabay
  • किडनी में पथरी होने पर पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। बार-बार पेशाब करने जाने की इच्छा होती है, पेशाब में बदबू भी आने लगती है और पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। 
विज्ञापन

6 of 8
किडनी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • किडनी में पथरी होने पर जी मचलाने से लेकर उल्टी आने लगती है। बहुत तेज बुखार रहने लगता है। संक्रमण की वजह से बुखार सौ डिग्री से ऊपर चले जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
किडनी का दर्द - फोटो : Pixabay
  • किडनी का दर्द पसलियों और पेट में होता है। इसके अलावा पेशाब के वक्त भी दर्द होता है। पेशाब करते वक्त जलन के साथ दर्द भी होता है।
विज्ञापन

8 of 8
kidney
  • किडनी में पथरी होने पर पेशाब का रंग भी बदल जाता है। पेशाब में खून आना भी किडनी में पथरी होने के लक्षण हैं। अगर आपके पेशाब में खून आ रहा है या फिर पेशाब गुलाबी और भूर रंग की आ रही है तो यह गंभीर स्थिति है। आप इसे हल्के में कतई न लें और फौरन डॉक्टर को दिखाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें