हृदय हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह हर समय पूरे शरीर में रक्त पंप करता है, जिससे सभी अंगों को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्राप्त होता रहे। यानी कि हृदय को पूरे शरीर का मॉनिटर कहा जा सकता है, हालांकि दुर्भाग्यवश पिछले कुछ दशकों में लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण इस अंग से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है।
पहले जहां हृदय रोगों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या के रूप में जाना जाता था वहीं अब कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं।
हृदय रोगों से संबंधित खबरें, जानकारियां तो आप रोज सुनते-देखते रहते होंगे, पर क्या आप अपने हृदय के बारे में जानते हैं? यह कैसे काम करता है, रक्त को पंप कैसे करता है? या किन स्थितियों में हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है?
आइए आज इन सबके बारे में विस्तार से समझते हैं।