फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से लेकर इन बीमारियों के जोखिम को कम करता है चुकंदर

Wed, 15 Jan 2020 04:54 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चुकंदर - फोटो : Pixabay
चुकंदर को आप सलाद और जूस के तौर पर अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। चुकंदर सेहत के लिए लाभकारी होता है और कई तरह की बीमारियों से भी आपको दूर रखता है। अगर आपको सलाद खाना पसंद है तो आप अपने सलाद में चुकंदर को भी शामिल करें, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
beetroot - फोटो : beetroot
चुकंदर में आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस और दूसरे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसे खाने से शरीर में खून बनता है और खून की कमी दूर होती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो चुकंदर आपके लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसे खाने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। आप चुकंदर को सलाद के तौर पर, या जूस के रूप में रोज ले सकते हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
beetroot
डॉक्टर भी एनीमिया की बीमारी को दूर करने के लिए चुकंदर खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये खून तो बढ़ाते ही हैं साथ ही में खून को साफ करने का भी काम करते हैं। महिलाओं को अपने डाइट में चुकंदर जरूर शामिल करना चाहिए क्योंकि खून की कमी की समस्या से महिलाएं ज्यादा प्रभावित रहती हैंं। खून की कमी के साथ ही चुकंदर कोलेस्ट्रोल के लिए भी बढ़िया है।

4 of 5
beetroot chips - फोटो : instagram
चुकंदर गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है खराब कोलेस्टॉल को कम करता है। चुकंदर में फाइबर,फ्लेवोनॉयड्स और बेटासायनिन पाया जाता है जो कि सेहत के लिए लाभकारी है। दिल की सेहत के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद है और यह हार्ट अटैक के जोखिम को कम करता है। अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है या फिर पेट की समस्याओं से आप परेशान रहते हैं तो चुकंदर आपके लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
beetroot - फोटो : pixa
दरअसल, चुकंदर में फाइबर होता है। जब आप चुकंदर को खाते हैं तो यह जल्दी पच जाता है और आपकी पाचन तंत्र को मजबूत भी करता है। इसके अलावा, चुकंदर आपके शरीर की ऊर्जा को भी बढ़ाता है। अगर आपको हर वक्त थकान बनी रहती है तो चुकंदर का जूस पिएं और सलाद के तौर पर जमकर चुकंदर खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें