फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि में आप भी हाथों में बंधवाते हैं कलावा, फायदे जान लेंगे तो पूरे साल नहीं उतारेंगे

Wed, 21 Mar 2018 10:40 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बात चाहे नवरात्रि के व्रत की हो या घर में करवाए जाने वाले किसी भी पूजा पाठ की, हिंदू परिवारों में हाथों में कलावा पहने बिना कोई भी अनुष्ठान पूरा नहीं माना जाता है। इसके पीछे सिर्फ धार्मिक कारण ही नहीं वैज्ञानिक कारण भी हैं। आइए जानते हैं कलावा पहनने के ऐसे ही 4 जबरदस्त फायदों के बारे में। जिनके बारे में जानने के बाद आप हाथ में बंधा कलावा पूरे साल नहीं उतारेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
कफ की समस्या
डॉक्टरों की माने तो शरीर के कई अहम अंगों तक पहुंचने वाली नसें कलाई से होकर गुजरती हैं। जब आप कलाई पर मौली या कलावा बंधवाते हैं तो उससे उन नसों की क्रिया नियंत्रित होती हैं। जिसकी वजह से वात, पित्त और कफ तक की समस्या को नियत्रंण में किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
रक्तचाप
शोधकर्ता लंबे समय तक शोध करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि मौली के धागे को कलाई पर बांधते ही हाथों की नसें निंयत्रित होती हैं। जिसकी वजह से रक्तचाप जैसी समस्या भी नियत्रंण में रहती है। 

4 of 6
मधुमेह
पुरुषों और अविवाहित लड़कियों के दाएं हाथ में और विवाहित महिलाओं के बाएं हाथ में मौली या कलावा बांधा जाता है। पर क्या आप जानते हैं हाथों पर कलावा बांधने से मधुमेह जैसे रोग भी नियत्रंण में रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
 हार्ट अटैक
कलावा हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये इस बात से भी जाना जा सकता है कि यह हमें लकवा और हार्ट अटैक जैसे रोग होने से भी बचा सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वास्तु दोष खत्म
धर्म की दृष्टि से भी माने तो अगर आप हाथ में मौली का धागा बांधते हैं तो आप किसी भी तरह की मुसीबत में पड़ने से बच जाते हैं। इसके अलावा अलमारी या तिजोरी में कलावा बांधने से आपके घर पर कभी धन की कमी नहीं होती और व्यक्ति हमेशा खुश रहता है। इसका सीधा मतलब यह है कि यह घर के सभी वास्तु दोष भी खत्म कर देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें