अगर आप भी साल 2017 में विश्व सुंदरी के खिताब से नवाजे जाने वाली मानुषी छिल्लर की फिगर के दीवाने हो गए हैं और ऐसी ही फिगर बनाना चाहते हैं तो खुश हो जाइए। मानुषी छिल्लर की फिटनेस गुरू नमामी अग्रवाल ने मानुषी के फिटनेस राज से पर्दा उठाते हुए उनके सारे राज खोल दिए हैं।
पढ़ें-इस ड्रिंक को पीकर दीपिका ने पाया 'पद्मावती' जैसा फिगर, ब्रेक फास्ट में लेती थीं खास चीजें
विज्ञापन
2 of 5
कभी न छोड़े सुबह का नाश्ता
सुबह का नाश्ता आपको पूरे दिन तरोताज़ा रखने में मदद करता है। ये रक्तचाप को नियंत्रित रखने के साथ दिल के लिए भी काफी अच्छा होता है। माना जाता है सुबह का नाश्ता आपकी उम्र लम्बी करता है। रात भर की नींद के बाद शरीर को ऊर्जा के लिए आहार की जरुरत होती है। नाश्ता नहीं करने की स्थिति में शरीर वसा को अनियंत्रित तरीके से सोखना शुरू कर देता है जिससे हमे कमजोरी आने लगती है।
विज्ञापन
3 of 5
हेल्दी खाने का करें चुनाव
यात्रा के दौरान भी पौष्टिक खाने का चुनाव करें। इसके लिए आप ग्रिल्ड चिकन और फिश का चुनाव कर सकते हैं। मगर ध्यान रखें कि इसके साथ किसी भी तरह के क्रीमी सॉस को खाने से बचे।
थोड़े थोड़े समय पर कुछ न कुछ न खाते रहें। ऐसा करने से आपको बीच में जंक फूड खाने की इच्छा नहीं होगी। जंक फूड में अधिक मात्रा में फैट और शुगर की मात्रा पाई जाती है। एक साथ भरपेट खाने से अच्छा है कि समय समय पर खाएं।
4 of 5
योग का करे निरंतर अभ्यास
आप भले ही मोटापे का शिकार न हो लेकिन योग शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए आप ट्विस्टिंग का सहारा ले सकते हैं। आपके शरीर को डिटॉक्स और मजबूत बनाने के लिए ट्विस्टिंग बेहद जरूरी है। शरीर का दर्द और क्षतिग्रस्त टिशूज को चुस्त-दुरूसत करने में कोर ट्विस्टिंग मदद करता है।
स्क्वाट
स्क्वाट कई तरीकों से शरीर को फायदा पहुंचाता है। ऐसा करने से न सिर्फ आपकी बॉडी टोन होती है बल्कि आपकी जांघ भी सुडौल बनती हैं। इसके अलावा शरीर में खून का दौरा भी ठीक बना रहता है।