फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका शरीर हो सकता है कई तरह से थका हुआ, जानें कितनी तरह की होती है थकान और कैसे दूर करें इन्हें

Fri, 20 Sep 2019 11:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : pixa
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो हर वक्त थका हुआ महसूस करते हैं। लेकिन इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं जैसे नींद न पूरी होने की वजह से थकान या फिर लाइफस्टाइल में हुए परिवर्तन के कारण थकान। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि शरीर में आपके स्फूर्ति की कमी है तो इसे जीवन में कुछ बदलाव करके दूर किया जा सकता है। लेकिन उसके पहले ये जानना जरूरी है कि शरीर में किस तरह की थकान है।

 
विज्ञापन

2 of 9
कम ऊर्जा की वजह से थकान
अगर सुस्ती दूर करने के लिए आप चाय या कॉफी का सेवन करते हैं तो यह आपकी सुस्ती को तुरंत तो दूर भगा देती है लेकिन कुछ घंटों बाद ये फिर से घेर लेगी। इसकी वजह है शरीर में शुगर लेवल का कम हो जाना क्योंकि चाय या कॉफी की वजह से शुगर का स्तर तुरंत तो बढ़ जाता है लेकिन कुछ समय बाद इसके कम हो जाने से आप थका हुआ महसूस करने लगेंगे। शुगर के स्तर में गिरावट आने से शरीर थका हुआ और मन चिड़चिड़ा और अस्थिरता महसूस होने लगती है।

 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : pixa
क्या है उपचार
अगर शरीर में इस तरह की थकान रहती है तो खाने में प्रोटीन और फाइबर को बढ़ाएं। साथ ही एक साथ बहुत सारा खाने की बजाय थोड़ा-थोड़ा करके दिनभर में खाएं।

 

4 of 9
स्टैमिना की कमी
बहुत से लोगों में थकान की वजह स्टैमिना की कमी होती है। इस स्थिति में कुछ भी करने का मन नहीं करता है तो यह शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है। आयरन रक्त में हीमोग्लोबिन का एक जरूरी तत्व है जो दिमाग की कोशिकाओं को ऊर्जा देता है। महिलाओं में कई बार पीरियड्स के समय निकलने वाले खून की वजह से इस तरह की थकान होती है।

 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : pixabay
क्या है उपचार
अगर शरीर में आयरन की कमी या फिर स्टैमिना की कमी के कारण इस तरह की थकान हो रही है तो खाने में हरी सब्जी, दाल, फलियां, नट्स, ड्राइफ्रूट्स और मीट को शामिल करें।

 
विज्ञापन

6 of 9
डायटिंग की वजह से थकान
अगर लगातार आप पतले होने के लिए खाना छोड़ते हैं तो एक बार फिर से अपने डाइट प्लान पर विचार करिए। क्योंकि लगातार खाली पेट रहने से शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप मैग्नीशियम युक्त भोजन करें।

 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : pixa
क्या है उपचार
अपने भोजन में साबुत अनाज और हरी पत्तेदार सब्जी को शामिल करें।

 

8 of 9
- फोटो : pixa
आत्मबल की कमी
प्रोत्साहन की कमी से कई बार लोगों को लगता है कि वह अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। उन्हें लगता है कि उनके भीतर मानसिक उर्जा की कमी हो गई है। इसका प्रमुख कारण विटामिन बी की कमी हो सकता है। विटामिन बी 1 की कमी के कारण चिड़चिड़ापन, खराब याददाश्त और एकाग्रता में कमी जैसी समस्याएं होती है। वहीं विटामिन बी12 की कमी से भ्रम हो सकता है।

 
विज्ञापन

9 of 9
क्या है उपचार
इस तरह की स्थिति में शराब का सेवन बिल्कुल बंद कर दें और भोजन में प्रोटीन युक्त आहार लेना शुरू करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें