दुनिया भर में अब तक करीब 20 संभावित कोरोना वैक्सीन विकसित किए जा चुके हैं, जिन्होंने शुरुआती परीक्षणों में बढ़िया नतीजे दिए हैं और अब वैज्ञानिक इनके अगले चरण के 'क्लीनिकल ट्रायल' कर रहे हैं। अलग-अलग दवा निर्माता कंपनियों और शोध संस्थानों द्वारा करीब 140 और टीकों पर भी काम चल रहा है, जिनसे उम्मीद है कि वो कोरोना वायरस को रोक पायेंगे।
बीते दो सप्ताह इस लिहाज से अच्छे गुजरे हैं कि भारत, ब्रिटेन, चीन, रूस और अमेरिका से खबर मिली कि उनके यहां तैयार किए जा रहे संभावित कोरोना वैक्सीन को शुरुआती चरणों में सफलता मिली है। बहुत से लोगों ने इन संभावित टीकों के बारे में हमें अपने सवाल भेजे हैं जिनका जवाब देने की कोशिश कर रही हैं बीबीसी की हेल्थ एडिटर मिशेल रॉबर्ट्स: