फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना से बचने के लिए काढ़े का ज्यादा सेवन कहीं आपको बीमार न कर दे, रखें ध्यान

Fri, 30 Oct 2020 06:56 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
काढ़ा - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस संक्रमण काल में सामान्यत: घरों में काढ़े ने चाय की जगह ले ली है। घर आने वाले लोगों को भी चाय-कॉफी की जगह काढ़ा दिया जा रहा है। कोरोना से बचने के लिए इन दिनों काढ़ा पीने की सलाह दी जा रही है। यहां तक कि आयुष मंत्रालय ने भी गर्म पानी से गरारा करने, च्यवनप्राश और काढ़ा का सेवन करने की सलाह दी है। कोरोना वायरस के बारे में शुरू से ये बात कही जा रही है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए हमें इम्यूनिटी बनाए रखने और इसे बढ़ाने की जरूरत है। च्यवनप्राश एक तरह से इम्यूनिटी बूस्टर की तरह है, जबकि हल्दी, गिलोय, तुलसी, अदरक, दालचीनी, लौंग जैसी गर्म तासीर वाली चीजों का काढ़ा बनाकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कहा गया है न,  'अति सर्वत्र वर्जयेत' यानी किसी भी चीज की 'अति' नुकसान पहुंचाती है। 
विज्ञापन

2 of 6
काढ़ा - फोटो : Pixabay
  • कोरोना से बचने को अगर आप भी अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दिन में कई बार काढ़े का सेवन करना नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बहुत ज्यादा काढ़े का सेवन आपको पेट की समस्याएं दे सकता है। चिकित्सकों का कहना है कि बहुत ज्यादा काढ़ा का सेवन करने से पेट की बीमारियां हो सकती है। यहां तक कि पेट में अल्सर और लीवर एप्सिस जैसी बीमारी भी हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • वरिष्ठ गैस्ट्रो इंट्रोलॉजिस्ट डॉ. डीपी सिंह का कहना है कि काढ़े में इस्तेमाल होने वाले मसालों में मौजूद तत्व किडनी और लीवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। डॉ. सिंह बताते हैं कि काढ़े का अत्यधिक सेवन करने से ये मेटल्स सक्रिय रहते हैं। ऐसे में कुछ ही दिनों में लिवर एप्सिस और पेट में अल्सर की शिकायत भी हो सकती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें?
  • चिकित्सकों का कहना है कि इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए फल और दूध का नियमित का सेवन करना भी सही तरीका है। काढ़े का संयमित इस्तेमाल करें। डॉ. प्रवीण सिंह कहते हैं कि लोगों को दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करते हुए संयमित भोजन लेना चाहिए। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी और इसका शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ता है। 
विज्ञापन

5 of 6
योग करते लोग(File Photo) - फोटो : अमर उजाला
  • डॉ. सिंह का कहना है कि कोरोना के डर से लोग शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तमाम तरह के उपाय करने में लगे हैं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है तो खानपान में संयम रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग व्यायाम करते हुए फल और दूध का सेवन करना ज्यादा बेहतर है। काढ़ा अगर ले रहे हैं, तो चाय की तरह एक से दो बार सेवन करना काफी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दवाएं न छोड़ें डायबिटीज, ब्लडप्रेशर के मरीज
  • डॉ. सिंह ने कहा कि अगर कोई ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के मरीज हैं तो दवाएं किसी भी हाल में बंद न करें। डॉक्टर से पूछे बिना किसी तरह का कदम उठाना नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि हार्ट के मरीजों को भी डॉक्टर से संपर्क में रहना चाहिए। कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें, सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई का ध्यान रखें और खानपान सही रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें