लड़कियां खुद को स्लिम-ट्रिम रखने के लिए तरह-तरह की कोशिशें करती हैं। लेकिन शादी के बाद अचानक उनका वजन बढ़ने लगता है। जिससे वह खुद परेशान हो जाती हैं। पर क्या आपको पता है कि शादी के बाद लड़कियों का वजन अचानक क्यों बढ़ने लगता है। आइए जानते हैं आखिर बढ़ते वजन का कारण क्या है।
विज्ञापन
2 of 5
डाइट में बदलाव
शादी के बाद लड़कियां अधिकांश बाहर का खाना पसंद करने लगती हैं। जिसके कारण उनके शरीर में कैल्शियम और विटामिन्स की कमी होने लगती है। इसके अलावा उनके लाइफस्टाइल में भी बदलाव के चलते उनका वजन बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
3 of 5
आलसी बनना
कई लड़कियां शादी के बाद आलसी हो जाती हैं। यह भी उनके वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण हो सकता है। इसके अलावा हार्मोन्स में बदलाव होने के चलते भी उनका वजन बढ़ जाता है।
4 of 5
तनाव से घिरना
शादी के बाद लड़कियों के जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। कई बार व्यक्ति को बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और खुद पर ध्यान देने का वक्त ही नहीं मिलता है। इस कारण भी लड़कियां खुद को फिट नहीं रख पाती हैं।
डाइट लेने का समय बदलना
शादी के बाद लड़कियां घरेलू कामों में बहुत ज्यादा व्यस्त हो जाती हैं, जिसके चलते वे खुद की डाइट समय पर नहीं ले पाती हैं। इसके अलावा खाने-पीने का सही समय भी बदल जाता है जिस कारण उनका वजन बढ़ने लगता है।