फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए ठंड के मौसम में किशमिश खाने के क्या हैं फायदे

Fri, 18 Jan 2019 11:01 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वैसे तो किशमिश का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन अगर ठंड में किया जाए तो ये ज्यादा लाभदायक होता है। ठंड के मौसम में किशमिश का सेवन करने से कब्ज, एनीमिया, दुबलापन और मर्दाना कमजोरी जैसी गंभीर समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। किशमिश का सेवन करने से आपका वजन भी संतुलित रहता है।साथ ही आंख, दांत और हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।हम आपको बताएंगे कि किशमिश का किस तरह का सेवन करने से आप स्वस्थ रह सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
KISHMISH
विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में करता है मदद
किशमिश के सेवन से उसके अंदर मौजूद फाइबर हमारी आंतों से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे हमारे पाचन तंत्र सही रहता है। किशमिश के सेवन से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिलती है। क्योंकि इसमें गुल्कोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। जो हमारे शरीर को ताकतवर बनाता है।
विज्ञापन

3 of 5
त्वचा को सुंदर बनाता है
किशमिश में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने में आपकी मदद करता है। किशमिश त्वचा में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करता है, जिससे आपकी त्वचा चमकदार और सुंदर दिखाई देने लगती है।

4 of 5
raisin
कैसे करें सेवन
किशमिश के सेवन से पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे में जरुरी है कि आप किशमिश का सेवन रोजाना करें। प्रतिदिन दूध में 12 से 14 किशमिश को अच्छे से उबाल लें और रोज रात को सोने से पहले इसका सेवन करें, जिससे आप काफी स्वस्थ रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुखार में होता है लाभकारी
प्रोनोलिक फाइटोन्यूट्रीएंट्स जो कि अपने जीवाणुनाशक, एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंस गुणों के लिए जाना जाता है। यह तत्व किशमिश में प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जो बुखार में काफी लाभकारी होती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें