फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों की कमजोरी दूर कर शरीर को फौलाद बना देती हैं ये 5 चीजें, आजमाकर देखिए

Thu, 17 Jan 2019 12:55 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शरीर में कमजोरी महसूस होने पर आप कोई भी काम ठीक ढंग से नहीं कर पाते हैं।शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी होने से जीवन में दुख और समस्याओं को बढ़ावा मिलता है।जिसकी वजह से थोड़े ही समय में आप बीमार दिखने लगते हैं।सुखी और स्वस्थ जीवन जीने के लिए ये बेहद जरुरी है कि आप शारीरिक रूप से शक्तिशाली बना रहे।ऐसे में जानते हैं पांच ऐसे घरेलू उपाय जो शारीरिक कमजोरी दूर कर आपके शरीर को फौलाद बना देंगे।  
विज्ञापन

2 of 7
नींबू
नींबू शरीर में शक्ति बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है। इससे कमजोरी दूर होती है और शरीर में नई स्फूर्ति पैदा होती है। इसे नमक या चीनी के साथ मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पिएं।
 
विज्ञापन

3 of 7
केला
केला कमजोर शरीर को मोटा और पुष्ट बनाता है। कहते हैं कि शाम के समय खाना खाने के बाद दो केले खाने से यौन दुर्बलता खत्म होती है और शरीर को बल मिलता है। केले को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए।
 

4 of 7
amla - फोटो : file photo
आंवला
ताकत के लिए आंवला चमत्कारी उपाय है। लगभग 10 ग्राम हरे और कच्चे आंवला को शहद के साथ खाएं। इसे रोज सुबह किसी खट्टे फल की तरह शहद लगाकर खाएंगे तो यौन बल बढेगा और शरीर मजबूत बन जाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 7
ghee
घी
घी हर रूप में सेहत के लिए अच्छा होता है।अगर शरीर में कमजोरी या यौन दुर्बलता महसूस हो रही हो तो घी का सेवन करें। रोज शाम का भोजन करने के बाद घी और शहद को मिलाकर इसका सेवन करें। इससे याददाश्त के साथ-साथ शरीर की ताकत और वीर्य बढ़ता है।
विज्ञापन

6 of 7
tulsi
तुलसी 
यूं तो तुलसी के बीज और पत्ते हर रूप में लाभकारी हैं लेकिन शारीरिक दुर्बलता को दूर करने के लिए और वीर्य, बल और खून में वृद्धि के लिए आधा ग्राम तुलसी के पीसे हुए बीजों को सादे या कत्था लगे पान के साथ सुबह और शाम चबाकर खाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
raisin
मुनक्का
लगभग 60 ग्राम मुनक्का को धोकर भिगो दें।12 घंटे पानी में भीगे हुए मुनक्के खाने से पेट के रोग दूर होते है और शरीर में खून और वीर्य बढ़ जाता है। मुनक्का की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाकर 200 ग्राम तक सेवन करने से लाभ मिलता हैं। मुनक्का को गरम पानी से धोकर रातभर के लिए भिगो दें।सुबह उठकर उसके पानी को पी लें और दानों को खा लें। ऐसा रोजाना करने से शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें