फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्त से पहले दिखने लगे हैं बुजुर्ग तो ये 6 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार

Wed, 05 Dec 2018 08:56 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : file photo
ताउम्र जवां रहने के सपना हर व्यक्ति देखता है। हर कोई चाहता है कि वो अपनी उम्र से कम ही दिखाई दे। बावजूद इसके हम जाने-अनजाने कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से वक्त से पहले ही बूढ़ापा चेहरे पर नजर आने लगता है। अगर आप समय से पहले बूढ़े नहीं होना चाहते तो समय रहते अपनी इन पांच गंदी आदतों को तुरंत बदल डालें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
sweater - फोटो : file photo
साइज से बड़े कपड़े
अपने साइज से ज्यादा बड़े साइज के कपड़े पहनते हैं तो इसका मतलब आप अपना शरीर छुपाना चाह रहे हैं और अपनी असली पहचान छुपा रहे हैं। अपने साइज के फिट कपड़े पहनने से आप अपनी असल उम्र के ही लगेंगे। लड़कियां कई बार लूज टी शर्ट पहनती हैं पर उससे वो अपनी उम्र से ज्यादा बड़ी नजर आती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : file photo
रोज बाल धोने की आदत
रोज-रोज बाल धोने की आदत है तो छोड़ दीजिए। लड़के छोटे बाल होने के कारण अकसर सिर से ही नहाते हैं। लेकिन ऐसा करने से सिर का नेचुरल तेल घटने लगता है और बाल कड़े और बेजान लगते हैं। यह भी आपको उम्र से ज्यादा दिखाता है। हफ्ते में एक या दो बार ही बाल धोएं। बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं।

4 of 7
- फोटो : file photo
जंक फूड
बहुत ज्यादा जंक फूड खाते हैं तो संभल जाइए। इससे वजन बढ़ता है जो आपको बूढ़ा दिखाता है साथ ही कई बीमारियों की भी वजह भी बनता है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : file photo
प्रोसेस्ड फूड
उसी तरह प्रोसेस्ड फूड यानि पैकेट में बंद तैयार खाने की चीजों में बहुत ज्यादा शुगर होती है। ये आंखों के नीचे काले घेरे, त्वचा में खिंचाव और मुंहासे का कारण बनता है। जाहिर है इसे खाने से आप उम्र से ज्यादा बूढ़े लगते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : file photo
तनाव
काम का कितना ही बोझ आपके ऊपर क्यों ना हो लेकिन हमेशा तनाव को खुद से दूर रखने की कोशिश करें। तनाव होने पर मेडिटेशन करें। तनाव लेने से दिमाग जल्दी थकता है और इसका असर आपके चेहरे पर दिखता है। आप परेशान रहते हैं तो उम्र से ज्यादा बड़े लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : file photo
अकेले रहना 
लोगों से मिलने जुलने की जगह अगर आप अकेले या घर में बंद रहना पंसद करते हैं तो ऐसा ना करें क्योंकि इसका यह मतलब भी हो सकता है कि आप आज के समय के साथ नहीं चल रहे हैं। आपकी इस आदत की वजह से आपका दिमाग सुस्त पड़ने लगता है। इसका असर आपके चेहरे पर दिखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें