एरिका कहती हैं, ''मुझे मच्छरों को नशा होने का तो नहीं पता, पर मधुमक्खियां अक्सर एल्कोहल की वजह से नशे की शिकार होती हैं। उस दौरान उनका बर्ताव बदल जाता है। वो मस्ती करना शुरू कर देती हैं। अपना साथी चुनने में ज़्यादा मशक़्क़त नहीं करतीं। ज़्यादा एल्कोहल ले लेने के बाद मक्खियां होश खो बैठती हैं। 'मच्छर भी सड़ते हुए फल से रस चूसना पसंद करते हैं। सिर्फ मादा मच्छर ही ख़ून पीती है। इसकी वजह ये है कि उन्हें अंडे देने के लिए जो प्रोटीन चाहिए होता है, वो ख़ून से हासिल होता है। वैसे नर और मादा, दोनों ही मच्छर फलों और फूलों का रस पीते हैं, ताकि उन्हें एनर्जी मिले।तान्या कहती हैं, ''शराबी इंसान, मच्छरों को पसंद आना एक दिलचस्प बात है.''