फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के मौके पर अगर जमकर खाया है खाना तो घर पर ट्राई करें ये ड्रिंक्स

Fri, 22 Mar 2019 12:52 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : डेमो
होली रंगों के त्योहार के साथ-साथ पकवानों का भी त्योहार है। इस मौके पर लोग घरों में तरह-तरह के लजीज पकवान तैयार करते हैं और जमकर खाते हैं। हालांकि इस दिन हेल्थ की चिंता न करते हुए  लोग खूब खाते हैं। वहीं कुछ लोगों को ज्यादा खा लेने पर तरह-तरह की शिकायतें होने लगती हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर को डिटॉक्सिफाई कैसे करें। घर में ही मौजूद कुछ चीजें शरीर के टॉक्सिन्स दूर करने में आपकी मदद कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
खीरा
खीरे में लगभग 96 फीसदी पानी और फाइबर्स पाए जाते हैं। इसे इलेक्ट्रोलाइट्स का पावरहाउस भी कहा जाता है। यह शरीर के खतरनाक केमिकल्स और एसिडिक पदार्थों को बाहर कर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके लिए पहले आप खीरे को छीलकर इसे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर जार में खीरा, नींबू का रस, पुदीने की पत्तियां, थोड़ा सा अदरक, काला नमक और सादा नमक डालकर पीस लें। इसे छलनी से छान लें और चाहें तो बर्फ डाल लें और फिर पीएं। 
विज्ञापन

3 of 5
हरा धनिया
हरा धनिया शरीर की सफाई करने वाले एंजाइम्स को बढ़ाता है जिससे विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। यह एंटीसेप्टिक व एंटी फंगल गुणों से भरपूर होता है। वजन कम करने में भी हरे धनिया का जूस फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए पहलें आप एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ लें। इसमें कटा हुआ हरा धनिया, काला नमक और पिसा हुआ जीरा मिलाएं। इसमें बर्फ के एक या दो टुकड़े भी मिला सकते हैं। इसे मिक्सी में ग्राइंड कर लें और छलनी से छानकर पीएं। 

4 of 5
- फोटो : social media
नींबू
नींबी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह शरीर में जमे फैट को ब्रेक डाउन करता है और बॉडी फैट को एनर्जी में बदलता है। प्रदूषण की वजह से शरीर को होने वाले नुकसान से बचाने में भी नींबू का रस मदद करता है। एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ लें। इसमें कटा हुआ पुदीना और नमक मिला लें। इसे मिक्सी में ग्राइंड कर लें और छलनी से छानकर पीएं। स्वाद के अनुसार नींबू के इस जूस में शहद डालकर भी आप पी सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
दालचीनी
दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन बॉडी को डिटॉक्स करने के अलावा वजन कम करने में भी आपकी मदद करता है। इसके लिए एक गिलास पानी में दालचीनी का एक टुकड़ा मिला लें। इसमें अदरक और हल्दी मिलाकर कुछ देर उबालें। फिर इसे छलनी से छान लें और गुनगुना करके पीएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें