फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आप भी ज्यादा गर्म चाय पीने के शौकीन तो नहीं, हो जाइए सावधान वरना हो सकती है ये बड़ी बीमारी

Fri, 22 Mar 2019 10:08 AM IST
Asif Iqbal लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हम सभी में से कई लोगों को गर्म चाय पीने की आदत होती है। पर क्या आपको पता है कि आपकी ये आदत कैंसर के मुहं में ढकेल रही है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक शोध में खुलासा हुआ है। इस शोध के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आएं हैं। इसलिए अब आगे से गर्म चाय पीने की आदत को छोड़ें और स्वस्थ रहें। आइए जानते हैं आखिर शोध में किस तरह के नुकसान की बात सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Social Media
एक शोध के मुताबिक गर्म चाय पीने वालों को इसोफेगल यानी खाने की नली का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। प्रतिदिन 75 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा गर्म चाय पीने वालों में इसोफेगल कैंसर का खतरा दोगुने से भी ज्यादा होता है। 

विज्ञापन

3 of 5
जबकि चार मिनट तक इंतजार कर सकते हैं तो इसोफेगल कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। दरअसल, ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में भी यह बात सामने आ चुकी है कि बहुत ज्यादा गर्म चाय या कॉफी पीने से हमारे भोजन की नली में या फिर गले में कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसका मुख्य कारण है कि गर्म चीज हमारे गले के टिशूज को नुकसान पहुंचाती है। 

4 of 5
चाय को गैस से उतारने के दो मिनट के अंदर ही इसे पीने वालों को कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इस बात की पृष्टि के लिए एक रिसर्च भी किया गया जिसमें करीब 50 हजार लोग चुने गए थे और उन पर हुए अध्ययन के बाद यह बात सामने आई है कि ज्यादा गर्म चाय या कॉफी गले को नुकसान पहुंचाता है। विशेषज्ञों के अनुसार चाय पीने और कप में डालने के बीच कम से कम पांच मिनट का अंतर होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्म चाय पीने से सिर्फ गले का कैंसर ही नहीं बल्कि ऐसिडीटी, अल्सर और पेट से जुड़ी तमाम बीमारियां हो सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें