नाश्ता करना बेशक बहुत ज़रूरी होगा, लेकिन ये आपको वज़न कम करने में मदद नहीं करेगा। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है। जब आप नाश्ता करते हैं तो हर दिन 260 और कैलोरी ले रहे होते हैं। जो लोग नाश्ता नहीं करते उनके मुक़ाबले नाश्ता करने वालों का वज़न आधा किलो बढ़ जाता है।हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रेकफ़ास्ट कैल्शियम और फ़ाइबर का अच्छा स्रोत है। नाश्ता करने से एकाग्रता और ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ती है। बच्चों को ख़ासकर इसका फ़ायदा होता है। ब्रेकफ़ास्ट से आपको ऊर्जा और ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं, साथ ही आपको बार-बार खाने की ज़रूरत नहीं होती।