फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiwi Health Benefits: रोजाना दो कीवी का सेवन हर साल बचा सकता है आपके हजारों रुपये, सेहत के लिए ये बहुत लाभकारी

Sun, 05 Nov 2023 05:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कीवी खाने के फायदे - फोटो : iStock
अध्ययनों से स्पष्ट होता है कि अगर आहार में ही सुधार कर लिया जाए तो कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। आहार में गड़बड़ी को शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत के लिए गंभीर दुष्प्रभावों वाला माना जाता है। प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने से लेकर पाचन को ठीक रखने, त्वचा और मेटाबॉलिज्म को सुधारने के लिए नियमित रूप से कीवी का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

कई गंभीर बीमारियों के जोखिमों से बचाने में भी कीवी खाने को फायदेमंद पाया गया है। यानी अगर आप नियमित रूप से कीवी का सेवन करते हैं तो आप हर माह बीमारियों पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं। 

कीवी लो कैलोरी वाले फल के साथ फाइबर से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन पाचन एंजाइम और विटामिन-सी होता है, जिसका अर्थ है कि यह प्रभावी रूप से वजन घटाने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में आपके लिए विशेष लाभकारी है। यदि आप अपने हृदय और पाचन स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं तो रोजाना एक-दो कीवी खाना बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
कीवी फल - फोटो : Pixabay
प्रतिरक्षा को मजबूत करती हैं कीवी

कीवी में विटामिन-सी की अधिकता होती है, 100-ग्राम कीवी से दैनिक विटामिन सी का 80% तक प्राप्त किया जा सकता है। विटामिन-सी शरीर में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है। प्रतिरक्षा प्रणाली के मजबूत होने से कई प्रकार के संक्रामक रोगों का खतरा कम होता है, इसलिए रोजाना कीवी का सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी है।
विज्ञापन

3 of 5
हार्ट के लिए कीवी के लाभ - फोटो : istock
पोटेशियम का अच्छा स्रोत है कावी

हृदय, किडनी, मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को ठीक से काम करने के लिए पोटेशियम की आवश्यकता होती है। एक कीवी में 215 मिलीग्राम तक पोटेशियम होता है, ऐसे में कीवी का सेवन करना आपके रक्तचाप और तंत्रिकाओं के लिए लाभकारी है। आहार के माध्यम से पोटेशियम की पूर्ति करना उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक जैसी हृदय संबंधी समस्याओं को कम करने, किडनी की पथरी और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाने में आपके लिए फायदेमंद है। 

4 of 5
धमनियों में ब्लॉकेज की स्थिति - फोटो : istock
ब्लड क्लॉटिंग होती है कम

नसों में रक्त का थक्का जमना हृदय और मस्तिष्क में रक्त के संचार को बाधित कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। कीवी, रक्त में वसा के स्तर को कम करके रक्त के थक्के को जमने से बचा सकती है। प्रतिदिन दो से तीन कीवी फल खाने से रक्त को पतला करने और समय के साथ हृदय स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। स्ट्रोक के खतरे को कम करने में भी इसके लाभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाचन के लिए कीवी के फायदे - फोटो : istock
पाचन स्वास्थ्य में मिलता है लाभ

कीवी में अघुलनशील और घुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि कीवी में लगभग एक-तिहाई घुलनशील और दो-तिहाई अघुलनशील फाइबर होता है। फाइबर, रक्त शर्करा के स्तर को ठीक रखने के साथ, हृदय और पाचन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकता है। फाइबर का सेवन करना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें