Balanced Diet Chart For 5 Year Old Child: अगर आप अपने पांच साल के बच्चे को तंदरुस्त और दिमाग से तेज बनाना चाहते हैं तो उसकी थाली में कुछ चीजें अवश्य शामिल करें।
Balanced Diet Chart For 5 Year Old Child: बच्चों की सेहत और दिमागी विकास उनके खान-पान पर काफी हद तक निर्भर करता है। खासकर पांच साल के बच्चे का पोषण उसकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस उम्र में बच्चे का मस्तिष्क तेजी से विकसित हो रहा होता है और उसे सीखने, ध्यान केंद्रित करने और शारीरिक विकास के लिए पर्याप्त पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ऐसे में सही आहार न केवल बच्चे को तंदरुस्त बनाए रखता है, बल्कि उसकी सीखने की क्षमता, याददाश्त और इम्यूनिटी भी मजबूत करता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा स्वस्थ, ऊर्जावान और दिमाग से तेज़ बने, तो उसकी थाली में कुछ खास पोषक तत्वों और खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है। यहां हम आपको इस बारे में ही जानकारी देंगे।
विज्ञापन
2 of 6
5 साल के बच्चे के लिए डाइट चार्ट
- फोटो : AI
दूध और डेयरी उत्पाद
दूध, पनीर, दही और छाछ में कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होते हैं।
कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
इनमें पाए जाने वाला प्रोटीन शरीर की वृद्धि और मांसपेशियों के विकास में मदद करता है।
रोजाना 1–2 गिलास दूध या डेयरी उत्पाद लेने से बच्चा स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है।
विज्ञापन
3 of 6
5 साल के बच्चे के लिए डाइट चार्ट
- फोटो : Adobe Stock
अंडा और चिकन
अंडा प्रोटीन, विटामिन B12 और आयरन का उत्कृष्ट स्रोत है।
चिकन और मछली, मांसपेशियों के विकास और दिमाग के विकास में मदद करता है।
यह बच्चे की सीखने की क्षमता और मानसिक सतर्कता को बढ़ाता है।
4 of 6
5 साल के बच्चे के लिए डाइट चार्ट
- फोटो : Adobe
फल और सब्जियां
सेब, पपीता, गाजर, पालक, ब्रोकली जैसी फल और सब्जियां विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती हैं।
यह इम्यूनिटी को मजबूत करती हैं और संक्रमण से बचाती हैं।
रंग-बिरंगे फल और सब्जियां बच्चों के खाने में रुचि बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
5 साल के बच्चे के लिए डाइट चार्ट
- फोटो : Adobe Stock
अनाज
ओट्स, ब्राउन राइस, मूंग दाल और चना बच्चों को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं।
यह पाचन को सही रखते हैं और बच्चे के शरीर और मस्तिष्क को लगातार ऊर्जा उपलब्ध कराते हैं।