फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी में स्टोन की समस्या में रामबाण हैं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलता है आराम

Sat, 27 Feb 2021 05:11 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
किडनी मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। किडनी शरीर में पानी और मिनरल के स्तर को सही बनाए रखने का काम करती है। किडनी शरीर से नुकसानदायक टॅाक्सिन को भी बाहर निकालने का काम करती है। इसके साथ ही जरूरी पोषक तत्वों को खून तक पहुंचाने में भी किडनी ही सहायक होती है। गलत खान-पान की आदतों की वजह से किडनी को नुकसान पहुंचता है और किडनी से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।

किडनी स्टोन भी किडनी से जुड़ी हुई समस्या है। कई लोगों को किडनी स्टोन की समस्या हो जाती है। कुछ घरेलू नुस्खों से किडनी में स्टोन की समस्या से राहत मिलती है। आइए जानते हैं किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपाय...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पानी का पर्याप्त सेवन
  • किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। पानी की कमी से शरीर में कई तरहों की समस्याएं हो सकती हैं। पानी का अधिक सेवन करने से यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टॅाक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। ज्यादा पानी पीने से स्टोन की समस्या ठीक हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जैतुन का तेल और नींबू का रस
  • किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस में जैतुन का तेल मिलाकर सेवन करना चाहिए। इस मिश्रण का प्रतिदिन सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्यी दूर होती है। आपको बता दें नींबू का रस स्टोन को तोड़ने और जैतुन का तेल स्टोन को बाहर निकालने में सहायक होता है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सेब का सिरका
  • सेब में काफी मात्रा में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो किडनी स्टोन को छोटे- छोटे कणों में तोड़ने का काम करता है। सेब का सिरका टॅाक्सिन को बाहर निकालने में भी सहायक होता है। इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन नियमित मात्रा में ही करना है। स्टोन में किडनी की समस्या को दूर करने के लिए आप रोजाना दो छोटे चम्मच गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अनार 
  • अनार स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। अनार का सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्या से आराम मिलता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं और अनार का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आंवला
  • आंवले का सेवन स्टोन की समस्या में फायदेमंद होता है। अगर आप किडनी में स्टोन की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना एक चम्मच आंवले के पाउडर का सेवन करें। आंवले के पाउडर का सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्या दूर होती है।
चिकित्सकीय परामर्श
डॅा प्रिया गुप्ता 
आयुर्वेदिक चिकित्सक, 
स्वस्थस्य आयुर्वेद केयर क्लीनिक & पंचकर्म, एल ब्लॉक, गौर सिटी 1, सेक्टर 4, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें