फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Health: ये चार चीजें आपकी किडनी के लिए हैं बहुत नुकसानदायक, सेहतमंद रहना है तो इन आदतों में करें सुधार

Wed, 28 Jun 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किडनी की समस्याओं के जोखिम - फोटो : istock
किडनी हमारे शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। रक्त से विषाक्त पदार्थों को हटाने और इसे साफ करने और अपशिष्ट पदार्थों को मूत्र से माध्यम से शरीर से बाहर निकालने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दोनों किडनी मिलकर हर 24 घंटे में लगभग 200 लीटर तरल पदार्थ फिल्टर करती हैं। यदि यह अंग ठीक से काम न करे या किडनी से संबंधित आपको कोई बीमारी हो जाए तो शरीर के डिटॉक्सीनेशन की प्रक्रिया बाधित हो जाती है, शरीर में विषाक्त्तता बढ़ने लगती है। इसके कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

डॉक्टर कहते हैं, हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी किडनी से संबंधित बीमारियों के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है। इसके अलावा कुछ अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याएं जैसे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी किडनी की सेहत बिगड़ सकती है।

आइए किडनी को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी ही चीजों के बारे में जानते हैं, जिनमें सभी लोगों को विशेष सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन

2 of 5
किडनी को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें - फोटो : Pixabay
पर्याप्त पानी न पीना नुकसानदायक

किडनी स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी या स्वस्थ तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। शरीर के अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहने से किडनी को शरीर से अतिरिक्त सोडियम और विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद मिलती है। किडनी की पथरी से बचने के लिए भी खूब पानी पीना सबसे अच्छा उपाय माना जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादातर लोगों के लिए प्रतिदिन 3 से 4 लीटर पानी पीना पर्याप्त माना जाता है। अगर आप कम पानी पीते हैं तो इससे किडनी की समस्याओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पेन किलर से किडनी को नुकसान - फोटो : istock
खुद से न करें किसी भी दवा का सेवन

दवाओं के अधिक सेवन, विशेषकर ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक दवाएं आपकी किडनी के लिए हानिकारक हो सकती हैं। एनएसएआईडी (नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स) दवाओं को किडनी को क्षति पहुंचाने वाला माना जाता है। एनएसएआईडी का नियमित उपयोग कम करें और अनुशंसित खुराक से अधिक न लें। बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी दवा के सेवन से बचना चाहिए। 

4 of 5
ज्यादा नमक हो सकता है हानिकारक - फोटो : iStock
अधिक नमक और चीनी दोनों हानिकारक

अधिक नमक वाले आहार में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो रक्तचाप बढ़ा सकती है। इससे आपकी किडनी को भी नुकसान हो सकती है। भोजन में अतिरिक्त सोडियम को किडनी ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती है जिससे ये क्रिस्टल के रूप में जमा होने लग जाते हैं।

नमक की तरह ही अधिक मात्रा में चीनी भी हानिकारक है। ये न सिर्फ मोटापे को बढ़ा देती है साथ ही इसकी अधिक मात्रा के कारण किडनी की बीमारियों के बढ़ने का भी खतरा रहता है। इन दोनों का सेवन कम से कम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शराब से किडनी को नुकसान - फोटो : istock
शराब-धूम्रपान भी नुकसानदायक

शोधकर्ताओं ने पाया कि अधिक शराब पीने वालों या धूम्रपान करने वालों में भी किडनी की समस्याओं का खतरा अधिक पाया गया है। धूम्रपान या बहुत अधिक शराब पीने वाले लोगों में क्रोनिक किडनी डिजीज विकसित होने की आशंका उन लोगों की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक पाई गई है जो धूम्रपान नहीं करते हैं या शराब नहीं पीते हैं।

किडनी-लिवर सहित पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शराब-धूम्रपान दोनों से दूरी बना लेनी चाहिए।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें