बच्चों में किडनी की बीमारियों का खतरा
- फोटो : Adobe Stock
बच्चों में किडनी की बीमारी का खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किडनी की बीमारी किसी को भी हो सकती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी उम्र और लिंग वालों में इसका जोखिम देखा जाता रहा है। शुरुआती स्टेज में किडनी की बीमारी के लक्षण बहुत हल्के होते हैं, जिनपर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता है। हालांकि अगर समय पर जांच और इलाज हो जाए, तो किडनी की समस्याओं को काफी हद तक कम किया सकता है।
दर्द निवारक दवाओं के अधिक सेवन, मोटापा, धूम्रपान जैसी आदतों को वयस्कों में किडनी की बीमारी बढ़ाने वाला माना जाता है, फिर बच्चों में ये समस्या क्यों होती है?
बच्चों में किडनी रोग के कारण वयस्कों से अलग हो सकते हैं। जन्मजात दोष, नेफ्रोटिक सिंड्रोम, बार-बार होने वाला यूरिन इन्फेक्शन और कुछ ऑटोइम्यून बीमारियां इसका कारण हो सकती हैं।