कैंसर दुनियाभर में होने वाली मृत्य के प्रमुख कारणों में से एक है। हर साल तमाम प्रकार के कैंसर के कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। डॉक्टर्स कहते हैं, कैंसर के अधिक खतरनाक और जानलेवा होने का एक प्रमुख कारण इसका समय पर पता न चल पाना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ज्यादातर कैंसर के मामलों का निदान ही तब हो पाता है जब कैंसर थर्ड स्टेज में पहुंच जाता है, जहां से इसको बढ़ने से रोकना और रोगी की जान बचाना कठिन हो जाता है।
किडनी में कैंसर होने एक बड़ा जोखिम है, डॉक्टर कहते हैं, अगर समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो रोग को गंभीर रूप लेने से बचाया जा सकता है। किडनी में कैंसर के ज्यादातर लक्षण बहुत स्पष्ट रूप से दिखाई देने लग जाते हैं।
आइए जानते हैं इसकी पहचान कैसे की जा सकती है?