बच्चों को दें पूरा पोषण
- फोटो : iStock
बचपन से रखें ख्याल
सेहत के लिए जागरूकता का शुरुआत से साथ रहना लम्बी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का मूलमंत्र है। ज्यादातर लोग जीवन के शुरूआती समय को गंभीरता से नहीं लेते क्योंकि उस समय शरीर विकास कर रहा होता है, मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है और आमतौर पर कोई समस्या सामने नहीं आती। इसलिए लोग खान-पान से लेकर जीवनशैली तक हर चीज को लेकर प्रयोग कर डालते हैं। जबकि यही वह समय होता है जब आप भविष्य के लिहाज से मजबूत और स्वस्थ शरीर की नींव रख सकते हैं। इसलिए बच्चों को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, विटामिन्स और खनिज से भरपूर भोजन, व्यायाम, खेल-कूद और समय पर सोने-जागने की आदत डालें। ये आदतें हड्डियों और जोड़ों को भी लम्बे समय तक सेहतमंद और मजबूत बनाये रखने में मदद करेंगी। सही साइज के जूते पहनने से, सही पॉश्चर रखने तक, बच्चों को हर अच्छी चीज के लिए प्रेरित करें।