Mistakes to Avoid While Breaking Your Fast: व्रत खोलते समय ज्यादा खाना, एक साथ पानी पीना और तुरंत सोना पड़ सकता है भारी। जानें डॉ. सौरभ बंसल से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के जरूरी टिप्स।
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ का व्रत खोलते समय न करें ये 5 गलतियां
- फोटो : AI
Mistakes to Avoid While Breaking Your Fast: करवा चौथ का व्रत रखने के बाद चांद देखने और पूजा करने के साथ ही महिलाओं को व्रत खोलने का इंतजार रहता है। दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बाद पानी पीना और पसंदीदा पकवान खाना सुकून देता है। लेकिन व्रत खोलते समय जाने-अनजाने में कुछ गलतियां दोहराना पाचन संबंधी परेशानियों की वजह बन सकता है। इससे पेट फूलना, गैस, एसिडिटी, मतली और पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। ऐसे में व्रत खोलते समय खानपान का सही तरीका अपनाना जरूरी है।
जनरल मिनिमल एक्सेस एवं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन डॉ. सौरभ बंसल के मुताबिक, व्रत खोलने के बाद धीरे-धीरे खाना, पर्याप्त पानी पीना और भारी भोजन से बचना पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। आइए आइए उनसे जानते हैं व्रत खोलते समय किन 5 गलतियों से बचना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
करवा चौथ का व्रत खोलते समय न करें ये 5 गलतियां
- फोटो : AI
करवा चौथ पर व्रत खोलते समय न करें ये 5 गलतियां
डॉ. सौरभ बंसल के अनुसार, व्रत खोलने के बाद खानपान में सावधानी बरतना जरूरी है। दिनभर उपवास के बाद अचानक बहुत ज्यादा खाना या पानी पीना पेट में असहजता पैदा कर सकता है। जानिए किन गलतियों से बचना चाहिए।
1. व्रत खोलते ही भरपेट खाना
दिनभर भूखे रहने के बाद तेज भूख लगना स्वाभाविक है, लेकिन व्रत खोलते ही बहुत ज्यादा खाना खाने से पेट में भारीपन और असहजता हो सकती है। इसलिए शुरुआत थोड़ी मात्रा में पानी और हल्के भोजन से करें। धीरे-धीरे खाएं और पेट भरने का एहसास होने पर रुक जाएं। इसके बाद संतुलित भोजन लें, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और सब्जियां शामिल हों।
विज्ञापन
3 of 5
करवा चौथ का व्रत खोलते समय न करें ये 5 गलतियां
- फोटो : AI
2. शुरुआत में ही तली-भुनी और मसालेदार चीजें खाना
करवा चौथ पर पकौड़े, पूड़ी, कचौड़ी और मसालेदार पकवान खाने का मन करता है। हालांकि, ज्यादा वसा वाले भोजन को पचने में अधिक समय लग सकता है और कुछ लोगों में एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की परेशानी बढ़ सकती है। मसालेदार भोजन भी कुछ लोगों में लक्षणों को बढ़ा सकता है।
क्या करें- व्रत खोलने के बाद दाल, खिचड़ी, नरम रोटी या पकी हुई सब्जियों जैसे हल्के विकल्पों से शुरुआत करें। तली-भुनी चीजें कम मात्रा में खाएं।
3. एक साथ बहुत सारा पानी पीना
दिनभर पानी नहीं पीने के बाद एक साथ कई गिलास पानी पीने का मन हो सकता है। लेकिन तेजी से अधिक पानी पीने से पेट फूलने या मतली की समस्या हो सकती है।
क्या करें- पानी धीरे-धीरे और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिएं। शाम के दौरान नियमित रूप से पानी पीते रहें और प्यास बुझाने के लिए केवल मीठे पेय पदार्थों पर निर्भर न रहें। अगर चक्कर, बेहोशी या भ्रम जैसी गंभीर समस्या हो, तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।
4 of 5
करवा चौथ का व्रत खोलते समय न करें ये 5 गलतियां
- फोटो : AI
4. खाली पेट सिर्फ मिठाई खाना
करवा चौथ पर मिठाई का विशेष महत्व होता है, लेकिन व्रत खोलते ही खाली पेट कई मिठाइयां खाना सही विकल्प नहीं है। एक बार में बहुत ज्यादा चीनी लेने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है, खासकर डायबिटीज से पीड़ित लोगों में।
क्या करें- मिठाई थोड़ी मात्रा में खाएं और इसे संतुलित भोजन के साथ या भोजन के बाद लें। अगर आपको डायबिटीज है, तो व्रत और दवाओं को लेकर अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें और निर्देशानुसार ब्लड शुगर की निगरानी करें।
5. खाना खाते ही बिस्तर पर लेट जाना
पूजा और डिनर के बाद थकान के कारण तुरंत सोने का मन कर सकता है। लेकिन भारी भोजन के तुरंत बाद लेटने से सीने में जलन, एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है।
क्या करें- खाना खाने के बाद कुछ समय सीधे बैठें या खड़े रहें। अगर सहज महसूस हो, तो हल्की सैर कर सकते हैं। खासकर जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें खाने और सोने के बीच लगभग 2 से 3 घंटे का अंतर रखना चाहिए।
करवा चौथ का व्रत खोलते समय न करें ये 5 गलतियां
- फोटो : AI
व्रत खोलने के बाद पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के टिप्स
धीरे-धीरे खाएं: जल्दबाजी में खाना खाने से बचें।
पानी नियमित रूप से पिएं: एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने के बजाय धीरे-धीरे हाइड्रेट करें।
संतुलित भोजन लें: भोजन में दाल, सब्जियां, रोटी या अन्य उपयुक्त पौष्टिक विकल्प शामिल करें।
मिठाई सीमित मात्रा में खाएं: खासकर डायबिटीज से पीड़ित लोग सावधानी बरतें।
खाने के तुरंत बाद न सोएं: भोजन के बाद कुछ समय सीधे रहें और हल्की सैर कर सकते हैं।
-------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।