घुटने और जोड़ों के दर्द की समस्या आम होती जा रही है। पहले ये अक्सर बुजुर्गों में देखी जाती थी पर जिस तरह से लोगों की लाइफस्टाइल खराब हो गई है, युवाओं में भी जोड़ों की समस्याएं काफी बढ़ गई है। ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करना, अधिक वजन और शारीरिक गतिविधियों में कमी के चलते बड़ी संख्या में लोग दर्द से परेशान देखे जा रहे हैं।
घुटना हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण जोड़ होता है, जो चलने, उठने-बैठने, सीढ़ियां चढ़ने और रोजमर्रा के कामों में मदद करता है। यही कारण है कि घुटनों में होने वाली किसी भी समस्या का असर पूरे शरीर पर पड़ सकता है। समय रहते इसके कारणों को समझना और सही इलाज करना जरूरी है। इसे अगर नजरअंदाज कर दिया जाए तो सर्जरी तक की नौबत आ सकती है।
घुटने और जोड़ों के दर्द का सबसे बड़ा कारण ऑस्टियोआर्थराइटिस है, इसमें समय के साथ जोड़ों की कार्टिलेज घिसने लगती है। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए कम उम्र से ही सतर्क हो जाना चाहिए।