फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: शरीर में आयरन की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, डॉक्टर ने बताई ये जरूरी बातें

Wed, 21 Jan 2026 08:00 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Early Sign Of Iron Deficiency: शरीर में खून की कमी होने से काफी पहले ही शरीर हमे कुछ संकेत देने लगता है। अक्सर लोग उन संकेतों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आइए इस लेख में इन्हीं लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयरन की कमी होने के लक्षण - फोटो : Freepik
Iron Deficiency Symptoms: अक्सर हम मानते हैं कि अगर हमारी ब्लड रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य है, तो शरीर में खून की कोई कमी नहीं है। मगर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण वीडियो साझा कर इस भ्रम को तोड़ा है। उन्होंने बताया कि आयरन का काम सिर्फ खून बनाना नहीं, बल्कि पूरे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाना भी है। आयरन की कमी होने पर आपका हृदय और मस्तिष्क दोनों कमजोर हो सकते हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन सामान्य होने के बावजूद आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। डॉक्टर सोलंकी के अनुसार, हीमोग्लोबिन का कम होना आयरन की कमी का 'आखिरी चरण' होता है, उससे पहले शरीर कई अन्य सूक्ष्म संकेतों के जरिए चेतावनी देना शुरू कर देता है। 

इन लक्षणों को पहचानना इसलिए जरूरी है क्योंकि ऑक्सीजन की कमी आपके अंगों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि शरीर में आयरन की कमी होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
सांस की समस्या - फोटो : Adobe Stock
आयरन की कमी होने पर शरीर में कौन से शुरुआती लक्षण दिखते हैं?
डॉक्टर सोलंकी के अनुसार, अगर आपको सुबह उठते ही थकान महसूस होती है और शरीर रिचार्ज नहीं हो पाता, तो यह आयरन की कमी है। इसके अलावा सीढ़ियां चढ़ने या थोड़ा काम करने पर छाती में 'घड़-घड़' (धड़कन तेज होना) महसूस होना, एक्सरसाइज करने की हिम्मत न होना और मांसपेशियों में कमजोरी इसके प्रमुख लक्षण हैं। यह शरीर में कम ऑक्सीजन सप्लाई का नतीजा होता है।

ये भी पढ़ें - Joint Pain: घुटनों में दर्द के कारण चलना-फिरना हो गया है मुश्किल? कैसे पाएं इससे आराम
विज्ञापन

3 of 5
ब्रेन - फोटो : Freepik.com
मस्तिष्क और व्यवहार पर आयरन की कमी का क्या असर पड़ता है?
आयरन की कमी सीधे आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। जब मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, तो दिमाग 'स्लो' काम करने लगता है और फोकस कमजोर हो जाता है। डॉक्टर ने बताया कि ऐसे में व्यक्ति की मीठा खाने की इच्छा भी बढ़ जाती है, क्योंकि शरीर ऊर्जा के लिए इंस्टेंट एनर्जी की तलाश करता है। साथ ही महिलाओं में मासिक धर्म के बाद भी लंबे समय तक कमजोरी बनी रहना आयरन की कमी का बड़ा संकेत है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या रोज आटा-चावल का सेवन अनहेल्दी है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
 

4 of 5
होठों के किनारे घाव होना (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe stock
क्या बाहरी शारीरिक लक्षण भी आयरन की कमी की चेतावनी देते हैं?
जी हां, डॉक्टर सोलंकी ने कुछ स्पष्ट शारीरिक संकेतों का भी जिक्र किया है। अगर आपके मुंह के कोने फटने लगे हैं या जीभ में लगातार जलन का अहसास होता है, तो यह आयरन की कमी का स्पष्ट संकेत है। इसके अलावा मांसपेशियों की कमजोरी के कारण रोजमर्रा के छोटे काम करना भी दूभर हो जाता है। इन लक्षणों का मतलब है कि आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल गिरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खून कूी जांच - फोटो : Freepik.com
हीमोग्लोबिन रिपोर्ट पर आंख मूंदकर भरोसा क्यों न करें?
यह खबर हमें सिखाती है कि स्वास्थ्य केवल एक लैब रिपोर्ट के आंकड़ों तक सीमित नहीं है। हीमोग्लोबिन नॉर्मल होने पर भी आयरन की कमी आपके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। डॉक्टर सोलंकी की यह सलाह महत्वपूर्ण है क्योंकि समय पर आयरन की कमी को पहचानकर हम हृदय और मस्तिष्क की गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। अपने शरीर के संकेतों को सुनें और केवल हीमोग्लोबिन नहीं, बल्कि 'फेरिटिन' टेस्ट के जरिए आयरन के लेवल की जांच करवाएं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें