फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health News: गर्मियों में क्यों खाना चाहिए जामुन? जानें किन लोगों के लिए है सबसे फायदेमंद

Tue, 19 May 2026 09:04 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jamun Khane Ke Fayde: गर्मी के मौसम में जामुन मिलने लगते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे, कि इनका सेवन किन लोगों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है। 
विज्ञापन
1 of 8
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन - फोटो : AI
Jamun Khane Ke Fayde: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में जामुन नजर आने लगते हैं। स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा यह फल सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। जामुन में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

इसलिए गर्मियों में इस मौसमी फल को डाइट में शामिल करना सेहत के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। बहुत से लोगों को ये जानकारी नहीं है कि ये फल किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यहां इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताएंगे।

 
विज्ञापन

2 of 8
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन - फोटो : Freepik.com
जिनको डायबिटीज है

जामुन को डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद लाभकारी फल माना जाता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं। खासतौर पर जामुन के बीजों का पाउडर पारंपरिक रूप से शुगर कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नियमित और सीमित मात्रा में जामुन खाने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 8
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन - फोटो : Freepik.com
जिनका पाचन तंत्र खराब है

जामुन पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में जामुन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में इसका सेवन पेट को ठंडक भी देता है।

 

4 of 8
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन - फोटो : freepik.com
जिनकी इम्यूनिटी वीक है

जामुन में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर को संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाने में सहायक होता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन - फोटो : Adobe Stock Photos
जिन्हें लू जल्दी लगती है

गर्मी के मौसम में जामुन शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करता है। तेज गर्मी और लू के असर को कम करने में यह मददगार माना जाता है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सहायक होता है।

 
विज्ञापन

6 of 8
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन - फोटो : Adobe Stock
जिनके शरीर में खून की कमी है

जामुन आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसका सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी की समस्या में राहत मिल सकती है। कमजोरी और थकान महसूस करने वाले लोगों के लिए भी यह लाभकारी माना जाता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन - फोटो : Freepik.com
जिन्हें वजन कम करना है

जामुन में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यही वजह है कि वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए जामुन अच्छा विकल्प माना जाता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन - फोटो : Freepik.com
जिनकी स्किन में कोई दिक्कत है

जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसका सेवन स्किन को हेल्दी, साफ और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है। यह त्वचा पर समय से पहले दिखने वाले एजिंग के असर को भी कम करने में सहायक माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें