जामुन, बरसात के मौसम में मिलने वाले सबसे फायदेमंद फलों में से एक है। काले रंग के ये छोटे-छोटे फल कई प्रकार की पोषकता को समाहित किए होते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि एनीमिया की समस्या से परेशान लोगों के लिए जामुन का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आयरन, पोटेशियम, विटामिन-सी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और मैग्नीशियम का बहुत अच्छा स्रोत है। चूंकि इस फल में कैलोरी बहुत कम होती है ऐसे में यह सेहत के लिए कई प्रकार से लाभप्रद हो सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि डायबिटीज की समस्या में भी जामुन का सेवन करना आपको गजब के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है।
हालांकि जामुन के सेवन को लेकर दादी-नानी कई प्रकार की सावधानियों को लेकर हमेशा अलर्ट करती रही हैं। जामुन के साथ क्या खाना-पीना चाहिए, यह भी बड़ा मुद्दा रहा है। हालांकि इन दावों को लेकर मेडिकल साइंस की तरफ कोई विशेष प्रतिक्रिया नहीं रही है।
आइए जानते हैं कि जामुन के साथ या जामुन खाने के बाद क्या नहीं खाना-पीना चाहिए, इसको लेकर क्या कहा जाता रहा है?