गुड़ को वर्षों से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। दादी-नानी के घरेलू नुस्खों से लेकर आयुर्वेद चिकित्सा तक, गुड़ के कई तरह के स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है। मधुमेह से पीड़ित लोगों को चीनी की जगह गुड़ के सेवन की सलाह दी जाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि गुड़ में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
आयुर्वेद में गुड़ के शक्तिशाली औषधीय और अनुकूली गुणों के प्रमाण मिलते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के प्रारंभिक उपचार के तौर पर भी गुड़ को वर्षों से प्रयोग में लाकर लाभ प्राप्त किया जाता रहा है। आइए आगे की स्लाइडों में गुड़ खाने से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।