फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मोजे जूते पहनना पड़ सकता है सेहत पर भारी, जानें वजह

Thu, 12 Oct 2017 12:03 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
बिना मोजे जूते पहनने से सिर्फ पैरों से बदबू ही नहीं आती बल्कि ऐसा करना आपकी सेहत पर भी भारी पड़ सकता है। कॉलेज ऑफ पोडियाट्री के मुताबिक इस नए फैशन ट्रेंड से पुरूषों में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है।

पढ़ें- खाने की आदत से जानिए कैसी है अपनी पर्सनैलिटी,आप क्या पसंद करते हैं
विज्ञापन

2 of 6
पैरों का इलाज करने वाले विशेषज्ञ एम्मा स्टीफन्सन का कहना है कि 18-25 साल के पुरूषों में बिना मोजे और खराब फिटिंग के जूते पहनने की वजह से कई बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
रेड कारपेट पर मशहूर हस्तियां अक्सर नंगे पैर बिना मोजे के जूते पहने दिखते है। गायक सैम स्मिथ अकसर बिना मोजे के जूते पहने फोटो में देखे जाते हैं। फैशन पत्रिकाओं और कैटवॉक में मॉडल और ट्रेनर बिना मोजे के जूते पहने मॉडलिंग करते दिखतें हैं।
 

4 of 6
एमा स्टीफन्सन ने बीबीसी न्यूजबीट को बताया, 'आम तौर पर एक दिन में पैर से 300 मिलीलीटर पसीना निकलता है। बहुत ज्यादा नमी और गर्मी की वजह से किसी के पैर में एथलीट के पैर जैसे फंगल इंफेक्शन हो सकते हैं'। 
विज्ञापन

5 of 6
एम्मा के मुताबिक पैर में ज्यादा पसीने का परिणाम बहुत बुरा हो सकता है। एम्मा कहती हैं, 'मैंने जो सबसे बुरी घटना देखी है, वह एक 19 साल के आदमी के साथ हुई, जो कार धोने का काम करता था। उसके पैर हमेशा पसीने से सने रहते थे'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बावजूद इसके अगर आप नंगे पैर बिना मौजे के जूते के साथ स्टाइल में कहीं जाना चाहते हैं तो इन तीनों बातों का ख्याल जरूर रखें-
-सब कुछ नियंत्रण में हो। कोशिश करें कि कम से कम समय के लिए आप बिना मोजे के जूते पहने।
-जूता पहनने से पहले अपने पैर के तलवे पर एंटीपर्सिपरेंट स्प्रे करें।
-इसके अलावा अगर कभी भी आपके पैरों में दर्द की शिकायत हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें