पिछले एक दशक में जिन बीमारियों का खतरा सबसे अधिक बढ़ा है, उनमें ब्लड प्रेशर, वजन और ब्लड शुगर की समस्या सबसे अधिक रही है। इन तीनों ही समस्याओं को स्वास्थ्य विशेषज्ञ बहुत ही खतरनाक मानते हैं क्योंकि यह कई अन्य अंतर्निहित बीमारियों का कारण बन सकती हैं। ऐसे में समय रहते इनको नियंत्रित करना बहुत आवश्यक हो जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि इन तीनों को नियंत्रित करने में एक सूखे मेवे का सेवन करना विशेष लाभदायक हो सकता है, वह है- अखरोट।
अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट स्वस्थ वसा, फाइबर, कई तरह के विटामिन्स और खनिजों का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में रोजाना अखरोट खाने से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।