Does Walking Can Help You Lose Weight : अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि हर दिन वॉक करने से आप अपन वजन कम कर सकते हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं इस लेख में।
विज्ञापन
1 of 7
क्या हर दिन सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से वजन कम हो सकता है?
- फोटो : AI
Does Walking Can Help You Lose Weight : अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि रोजाना सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से वजन कम किया जा सकता है। लेकिन क्या सच में रोज 30 मिनट की वॉक वजन घटाने में मदद करती है? क्या वॉक की स्पीड और रोजाना चलने की अवधि का भी वजन कम होने पर असर पड़ता है? लोगों से मन में ये सवाल आना स्वाभाविक है।
वजन घटाने के लिए रोज कितनी देर चलना चाहिए और 30 मिनट की वॉक से वास्तव में कितना फायदा मिल सकता है, इन सभी सवालों के जवाब इस लेख में जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
क्या हर दिन सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से वजन कम हो सकता है?
- फोटो : AI
क्या रोज 30 मिनट वॉक करने से वजन कम हो सकता है?
हां, रोजाना 30 मिनट वॉक करना वजन कम करने की प्रक्रिया में मदद कर सकता है। वॉकिंग एक ऐसी लो-इम्पैक्ट एक्टिविटी है जिसे ज्यादातर स्वस्थ लोग अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में आसानी से शामिल कर सकते हैं।
जब आप चलते हैं तो शरीर ऊर्जा का इस्तेमाल करता है। अगर लंबे समय तक आपकी कुल कैलोरी खपत, शरीर द्वारा खर्च की जाने वाली कैलोरी से कम रहती है, तो वजन कम होने की संभावना बनती है। इसलिए वॉकिंग का फायदा सिर्फ उस आधे घंटे तक सीमित नहीं है, बल्कि नियमित रूप से एक्टिव रहने की आदत बनाने में भी है।
विज्ञापन
3 of 7
क्या हर दिन सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से वजन कम हो सकता है?
- फोटो : AI
30 मिनट की वॉक कितनी तेज होनी चाहिए?
वजन मैनेजमेंट के लिए सिर्फ धीरे-धीरे टहलना ही एकमात्र विकल्प नहीं है। अगर आपकी सेहत अनुमति देती है, तो कुछ समय के लिए तेज गति से चलना यानी ब्रिक्स वॉकिंग किया जा सकता है।
तेज चलने पर सांस और हार्ट रेट सामान्य से कुछ बढ़ सकते हैं, लेकिन व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार गति तय करे। जो लोग लंबे समय से एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं, वे शुरुआत धीमी गति से करके धीरे-धीरे अपनी स्पीड और समय बढ़ा सकते हैं।
4 of 7
क्या हर दिन सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से वजन कम हो सकता है?
- फोटो : AI
क्या सिर्फ वॉकिंग से पेट की चर्बी कम होगी?
यह समझना जरूरी है कि शरीर के किसी एक हिस्से की चर्बी को सिर्फ उसी हिस्से की एक्सरसाइज या वॉकिंग से अलग से कम नहीं किया जा सकता। नियमित शारीरिक गतिविधि शरीर में कुल फैट कम करने की प्रक्रिया में मदद कर सकती है। अगर आपका लक्ष्य पेट की चर्बी कम करना है, तो रोजाना वॉक के साथ खान-पान, नींद, तनाव और पूरी दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 7
क्या हर दिन सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से वजन कम हो सकता है?
- फोटो : AI
वजन घटाने के लिए वॉक के साथ डाइट भी जरूरी
अगर कोई व्यक्ति रोज 30 मिनट वॉक करता है लेकिन साथ ही अपनी जरूरत से काफी ज्यादा कैलोरी लेता है, तो वजन कम होना मुश्किल हो सकता है।इसलिए वॉकिंग के साथ डाइट में प्रोटीन, सब्जियां, फल, साबुत अनाज और पर्याप्त फाइबर जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करना और अत्यधिक कैलोरी वाले प्रोसेस्ड फूड, मीठे पेय और अनावश्यक स्नैकिंग को सीमित करना मददगार हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
क्या हर दिन सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से वजन कम हो सकता है?
- फोटो : AI
सुबह या शाम, किस समय वॉक करना बेहतर है?
वजन कम करने के लिए ऐसा कोई एक समय जरूरी नहीं है जो हर व्यक्ति के लिए सबसे बेहतर हो। सुबह, शाम या दिन में किसी भी सुविधाजनक समय पर वॉक की जा सकती है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप इसे नियमित रूप से कर पाएं। अगर किसी व्यक्ति के लिए सुबह 30 मिनट निकालना मुश्किल है, तो दिन में 10-10 मिनट की तीन वॉक भी उसकी कुल फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने का एक तरीका हो सकती हैं।
क्या हर दिन सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से वजन कम हो सकता है?
- फोटो : AI
कितने दिनों में वजन कम दिख सकता है?
वजन घटने की गति हर व्यक्ति में अलग होती है। उम्र, शुरुआती वजन, डाइट, फिजिकल एक्टिविटी, नींद, हार्मोनल और मेटाबॉलिक स्थिति जैसे कई फैक्टर्स इसमें भूमिका निभाते हैं। इसलिए सिर्फ कुछ दिनों की वॉक के बाद वजन में बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। लगातार कई हफ्तों तक एक्टिव रहने और खान-पान पर ध्यान देने से धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
-----------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।