Is Walking 10 Thousand Steps a Day Good For Everyone: आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि अगर आप दिन में 10 हजार स्टेप्स चलेंगे तो आपकी कई दिक्कतें खत्म होंगी। ये कितना असरदार है, हम इसी बारे में यहां बात करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
क्या हर दिन 10 हजार कदम चलना हर किसी के लिए जरूरी होता है?
- फोटो : AI
Is Walking 10 Thousand Steps a Day Good For Everyone: आजकल फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल की बात हो तो “10 हजार स्टेप्स रोज चलना” सबसे ज्यादा सुनने को मिलता है। सोशल मीडिया से लेकर डॉक्टरों और फिटनेस एक्सपर्ट्स तक, हर कोई इसे बेहतर स्वास्थ्य का आसान फॉर्मूला बताता है।
माना जाता है कि रोजाना 10 हजार कदम चलने से वजन कंट्रोल रहता है, दिल मजबूत होता है और शरीर एक्टिव बना रहता है। लेकिन क्या सच में सिर्फ 10 हजार स्टेप्स चलना ही अच्छी सेहत की गारंटी है?
कई रिसर्च यह बताती हैं कि नियमित वॉकिंग शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका असर उम्र, लाइफस्टाइल और हेल्थ कंडीशन पर भी निर्भर करता है।
वहीं कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि कम स्टेप्स चलकर भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, अगर उसे सही तरीके और नियमितता के साथ किया जाए। ऐसे में सवाल उठता है कि 10 हजार स्टेप्स का यह फॉर्मूला कितना असरदार और वैज्ञानिक रूप से सही है। यहां हम आपको इस बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
क्या हर दिन 10 हजार कदम चलना हर किसी के लिए जरूरी होता है?
- फोटो : AI Generated
10 हजार स्टेप्स चलने के फायदे क्या हैं?
वजन कम करने और कैलोरी बर्न करने में मदद
हार्ट हेल्थ बेहतर होती है
ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल में सहायता
स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है
नींद की क्वालिटी बेहतर होती है
शरीर में एनर्जी बनी रहती है
विज्ञापन
3 of 6
क्या हर दिन 10 हजार कदम चलना हर किसी के लिए जरूरी होता है?
- फोटो : adobe stock images
क्या 10 हजार स्टेप्स जरूरी हैं?
विशेषज्ञों के मुताबिक हर व्यक्ति के लिए 10 हजार स्टेप्स जरूरी नहीं हैं। कई रिसर्च में सामने आया है कि रोज 6 से 8 हजार कदम चलना भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सबसे जरूरी बात है नियमित रूप से एक्टिव रहना।
4 of 6
क्या हर दिन 10 हजार कदम चलना हर किसी के लिए जरूरी होता है?
- फोटो : Freepik.com
किन लोगों को ज्यादा फायदा?
ऑफिस में लंबे समय तक बैठने वाले लोग
वजन कम करना चाहने वाले लोग
डायबिटीज और बीपी मरीज
बुजुर्ग, जिन्हें हल्की एक्सरसाइज की जरूरत होती है
विज्ञापन
5 of 6
क्या हर दिन 10 हजार कदम चलना हर किसी के लिए जरूरी होता है?
- फोटो : Freepik.com
क्या हर दिन 10 हजार कदम चलना हर किसी के लिए जरूरी होता है?
- फोटो : freepik.com
कितना चलना आपके लिए सही?
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक्टिव रहने के लिए रोजाना कम से कम 5 से 8 हजार कदम चलना फायदेमंद होता है, जबकि 10 हजार स्टेप्स को एक आदर्श लक्ष्य माना जाता है।
उम्र और जरूरत के हिसाब से कितने स्टेप्स?
शुरुआती लोग — 4 से 5 हजार स्टेप्स
फिट रहने के लिए — 6 से 8 हजार स्टेप्स
वजन घटाने के लिए — 8 से 12 हजार स्टेप्स
सीनियर सिटीजन — 4 से 7 हजार स्टेप्स
ऑफिस में लंबे समय तक बैठने वाले लोग — हर घंटे थोड़ी वॉक जरूरी
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।