lack of Vitamin D: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में भी माता-पिता अपने बच्चे का ध्यान रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। पढ़ाई-लिखाई से लेकर खानपान तक, हर छोटी बड़ी चीज का ख्याल रखते हैं। हालांकि, इन सब के बाद भी अगर बच्चे की हाइट नहीं बढ़ती है तो वह इसे लेकर परेशान हो जाते हैं और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने लगते हैं। शरीर की हाइट अच्छी होना, न सिर्फ आपके अच्छे लुक के लिए जरूरी है, बल्कि इसे शरीर की सेहत और फिटनेस दोनों के लिए भी जरूरी माना जाता है। हालांकि बड़ी संख्या में लोग कम हाइट की समस्या से परेशान देखे जाते हैं। आमतौर पर इस समस्या के लिए कुछ हार्मोन्स के अलावा की कमी को प्रमुख कारण माना जा सकता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि किस विटामिन की कमी की वजह से बच्चों की हाइट नहीं बढ़ती है। आइए जानते हैं।